फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   डीआईओएस ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण

डीआईओएस ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण

Fri, 09 Feb 2018 01:12 AM IST
Updated Fri, 09 Feb 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
डीआईओएस ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण
दोघट (बागपत)। यूपी बोर्ड परीक्षाएं क्षेत्र के पांच केंद्रों पर सुरक्षा बंदोबस्तों के बीच हुई। जिला विद्यालय निरीक्षक ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

गांधी स्मारक इंटर कॉलेज दोघट, हरचंद मल जैन इंटर कॉलेज टीकरी, जवाहर इंटर कॉलेज बामनौली, जनता इंटर कॉलेज पलड़ी और राजकीय कन्या इंटर कॉलेज दाहा में यूपी बोर्ड परीक्षा तीसरे दिन भारी सुरक्षा बंदोबस्तों के बीच हुई। बृहस्पतिवार को सभी परीक्षा केंद्रों का जिला विद्यालय निरीक्षक पीके मिश्रा ने निरीक्षण किया। किसी भी परीक्षा केंद्र पर कोई भी छात्र या छात्रा नकल करते नहीं पाए गए। परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में चल रही परीक्षा में किसी की भी हिम्मत नकल कराने की नहीं हो रही है। प्रथम पाली में हाईस्कूल व द्वितीय पाली में इंटरमीडिएट के छात्र-छात्राओं की परीक्षा हुई।
विज्ञापन


सीसीटीवी कैमरा बदलवाया
दोघट (बागपत)। हरचंद मल जैन इंटर कॉलेज, टीकरी में यूपी बोर्ड परीक्षा के पहले ही दिन कमरा नंबर दस में छात्रों द्वारा सीसीटीवी कैमरा तोड़ दिया था। इसके बाद केंद्र व्यवस्थापक ने अज्ञात छात्रों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई और पहले दिन कमरे में परीक्षा की वीडियोग्राफी कराई । केंद्र व्यवस्थापक नरेंद्र मान ने बताया कि कमरा नंबर दस में क्षतिग्रस्त किए सीसीटीवी कैमरे को बदलवा कर नया कैमरा लगवा दिया गया है। परीक्षा नकल विहीन कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed