{"_id":"5a5baf214f1c1b62268b4631","slug":"31515958049-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिवार को जोड़े और संस्कारवान बनाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परिवार को जोड़े और संस्कारवान बनाएं
Updated Mon, 15 Jan 2018 12:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अग्रवाल मंडी टटीरी (बागपत)। राष्ट्रीय आर्य संरक्षिणी सभा के तत्वावधान में रविवार को आर्य परिवार सम्मेलन का आयोजन किया । इसमें पहुंचे लोगों को परिवार को जोड़ने और बच्चों को संस्कारवान बनाने पर जोर दिया।
राष्ट्रीय आर्य संरक्षिणी सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव आचार्य ने कहा कि श्रेष्ठ संतान का निर्माण ही गृहस्थ का मुख्य प्रयोजन है। श्रेष्ठ संतान के निर्माण के लिए आवश्यक है पति-पत्नी श्रेष्ठ आचरण करें। उन्होंने कहा कि दंपति के बीच का मनमुटाव और आपस में कौन बड़ा कौन छोटा है कि लड़ाई मिट जानी चाहिए। संतान के भविष्य निर्माण में कार्य करना चाहिए। आर्य परंपरा को ही लागू करना आपकी जिम्मेदारी है। उन्होंने परिवार, समाज और राष्ट्र को संगठित और आपस में प्रेम से रहने का आह्वान किया। इसकी अध्यक्षता सहदेव सिंह आर्य ने की। संचालन आचार्य अवनीश ने किया। इसमें अश्वनी आर्य, विनोद, उपेंद्र , सौदान, व्रिमेश, राज सिंह, आर्य सुधीर, प्रमोद एवं पूर्व मैनेजर रमेश चंद मौजूद रहे।