फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   बुलंदशहर में सिरसली के सिपाही की सड़क दुघर्टना में मौत

बुलंदशहर में सिरसली के सिपाही की सड़क दुघर्टना में मौत

Fri, 29 Dec 2017 01:01 AM IST
Updated Fri, 29 Dec 2017 01:01 AM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर में सिरसली के सिपाही की सड़क दुघर्टना में मौत
बिनौली (बागपत)। सिरसली निवासी उत्तर प्रदेश पुलिस के सिपाही की बुलंदशहर स्याना में सड़क दुर्घटना में मौत हो गई, इससे परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

सिरसली निवासी गौरव चौधरी पुत्र जीत सिंह जनपद बुलंदशहर के स्याना कोतवाली में तैनात था। बृहस्पतिवार को सिपाही गौरव अपनी बाइक पर सवार होकर सरकारी कार्य से कहीं जा रहा था। बीबीनगर मार्ग पर आलू से लदे ट्रक (टाटा 407) ने सिपाही की बाइक को टक्कर मार दी। इससे सिपाही गौरव की मौके पर मौत हो गई, आरोपी चालक वाहन छोड़कर भाग गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतक सिपाही के परिजनों को हादसे की जानकारी दी तो उनमें कोहराम मच गया। गौरव मृतक आश्रित कोटे से सिपाही के पद पर भर्ती हुआ। उसके पिता जीत सिंह भी पुलिस में थे। गौरव की पत्नी कविता और मां रामबीरी का रो-रो कर बुरा हाल है। गौरव का एक बेटा आशु 13 वर्ष और बेटी नेहा 15 वर्ष की है। घटना की सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण स्याना के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed