{"_id":"5a205da54f1c1b79548c0d3d","slug":"31512070565-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाम के राशन डीलर के खिलाफ ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाम के राशन डीलर के खिलाफ ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
Updated Fri, 01 Dec 2017 01:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)।
कई माह से राशन वितरण न होने से क्षुब्ध होकर औसिक्का गांव के ग्रामीणों ने बृहस्पतिवार को गांव में एकत्र होकर बाम गांव के राशन डीलर के खिलाफ प्रदर्शन किया। साथ ही राशन डीलर के खिलाफ शीघ्र ही कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
ग्रामीणों ने कहा औसिक्का गांव की राशन डीलर नेहा की दुकान निरस्त होने के बाद बाम गांव के राशन डीलर प्रवीण के यहां पर अटैच हो गई। उन्होंने कहा दुकान अटैच हुए कई महीने बीत चुके हैं, लेकिन औसिक्का गांव के करीब 550 राशन कार्डधारकों को राशन नहीं मिल पा रहा है। इससे लोग परेशान हैं। मोमबत्तियां जलाकर घर में रोशनी करनी पड़ रहा है। राशनकार्ड धारकों ने कहा उक्त राशन डीलर लोगों को बांटने के लिए आने वाले राशन की कालाबाजारी कर रहा है। कई बार शिकायत की। जांच मेें राशन और तेल वितरण न होने की बात की पुष्टि भी हो चुकी है, इसके बाद भी कार्रवाई नहीं हो रही है। उन्होंने समस्या का शीघ्र समाधान न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। एसडीएम अरविंद कुमार द्विवेदी ने कहा शिकायत मिली है। मतगणना के बाद जांच कर कार्रवाई होगी। राशन डीलर प्रवीण ने आरोपों को निराधार बताया। प्रदर्शन में सत्यवीरी, इस्लामिता, प्रमोद, सविता, रश्मि, चतर सिंह, संतोष, सुखवीरी आदि रहे।