{"_id":"59a3235f4f1c1b04118b4acc","slug":"31503863647-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नांगल गांव में कब्जा हटवाने गई टीम बैरंग लौटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नांगल गांव में कब्जा हटवाने गई टीम बैरंग लौटी
Updated Mon, 28 Aug 2017 01:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)।
नांगल गांव में तालाब अतिक्रमण हटाने गए प्रशासनिक और पुलिस को कब्जा धारकों ने विरोध कर टीम को बैरंग लौटा दिया। इससे तनावपूर्ण स्थिति पैदा हो गई। एसडीएम ने कहा कब्जाधारकों और विरोध करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।
शासनादेश के बाद गांव के तालाब खसरा नंबर 225 14वें वित्त आयोग से प्रशासन ने तालाब की खुदाई कराने और उसका सुंदरीकरण करने का प्रस्ताव पारित किया । डीएम के आदेश पर एसडीएम अरविंद कुमार कुमार ने नायब तहसीलदार धर्मेंद्र यादव, कानूनगो जयवीर सिंह, एडीओ पंचायत कृष्णपाल मान, ग्राम पंचायत सचिव राहुल कुमार को पुलिस बल के साथ तालाब से अतिक्रमण हटाने के लिए भेजा। वहां ग्राम प्रधान प्रमोद कुमार भी मौजूद रहे। टीम जेसीबी मशीन के साथ गांव में पहुंची तो कब्जाधारक सामने आ गए और उन्होंने कहा किसी भी हाल में कब्जे को नहीं हटाने देंगे और वे टीम को अतिक्रमण नहीं हटाने दिया और जान से मारने तक की धमकी दे दी। इस कारण टीम को गांव से बैरंग लौटना पड़ा। एसडीएम अरविंद कुमार ने बताया किसी भी हाल में तालाब से अतिक्रमण को हटाया जाएगा। तालाब पर कब्जा करने वालों के खिलाफ केस दर्ज कराया जाएगा।