{"_id":"5998a1ff4f1c1bb2098b4a94","slug":"31503175167-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे पर रोडवेज बस ने युवक को टक्कर मारी, गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईवे पर रोडवेज बस ने युवक को टक्कर मारी, गंभीर
Updated Sun, 20 Aug 2017 02:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रमाला (बागपत)। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे स्थित रमाला थाने के पास ई-रिक्शा से उछलकर युवक हाईवे पर गिर गया। इस दौरान पीछे से तेज गति से आ रही रोडवेज बस ने उसको टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर घायल हो गया। देर रात युवक ने बड़ौत के सरकारी अस्पताल में दम तोड़ दिया।
बड़ौत के शताब्दीनगर निवासी दो भाई आरिफ और सद्दाम अपने चचेरे भाई राशिद के साथ ई-रिक्शा में सवार होकर सूप गांव से अपने घर लौट रहे थे। जैसे ही रमाला थाने के पास पहुंचे, वहां पर ब्रेकर होने के कारण उछलकर आरिफ ई-रिक्शा से गिर गया। इस दौरान शामली की ओर से तेज गति से आ रही रोडवेज बस ने आरिफ को टक्कर मार दी। इससे आरिफ गंभीर रुप से घायल हो गया। उसको बड़ौत अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां वहां देर रात उसने दम तोड़ दिया। इसकी सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।
इसके अलावा बागपत के पुराना कस्बा निवासी महिला ओमवती पत्नी रामनिवास, दिल्ली-सहारनपुर हाईवे से गुजर रही थी। इसी दौरान तेज गति से आई बाइक ने उसको टक्कर मार दी। वह गंभीर घायल हो गई। उसका निजी चिकित्सक से उपचार कराया।