फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   बिजली घर पर धरना प्रदर्शन कर एसएसओ को बंधक बनाया

बिजली घर पर धरना प्रदर्शन कर एसएसओ को बंधक बनाया

Fri, 04 Aug 2017 12:47 AM IST
Updated Fri, 04 Aug 2017 12:47 AM IST
विज्ञापन
बिजली घर पर धरना प्रदर्शन कर एसएसओ को बंधक बनाया
बिजलीघर पर धरना प्रदर्शन कर एसएसओ को बंधक बनाया
विज्ञापन

चांदीनगर (बागपत)। चमरावल गांव में विद्युत उप केंद्र पर ढिकौली फीडर को अलग करने और समय से बिजली देने की मांग को लेकर किसानों ने तालाबंदी की। विरोध में धरना प्रदर्शन किया। उच्च अधिकारियों के आश्वासन पर ग्रामीणों ने धरना समाप्त किया।

बृहस्पतिवार को दोपहर बिजलीघर में पहुंच कर तालाबंदी कर एसएसओ सुखपाल सिंह को बंधक बना लिया। नारेबाजी कर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। ग्रामीणों ने बताया चमरावल गांव में विद्युत उपकेंद्र से एक ढिकौली फीडर जोड़ा गया है। जिस कारण चमरावल के किसानों को बिजली कम मिलती। फसलों की सिंचाई प्रभावित हो रही है। गांव के लोग कई बार उच्च अधिकारियों से फीडर को अलग कर खेतों की लाइन जोड़ने की मांग कर रहे हैं। बाबा जाहरवीर के रास्ते पर खड़े खंभों पर तार लगवाने की मांग कर रहे हैं, इसका कोई समाधान नहीं हो रहा है। विद्युत निगम के उच्चाधिकारियों के फोन पर आश्वासन के बाद धरना समाप्त किया। इसमें विनोद, सत्यप्रकाश त्यागी, केशव त्यागी, मनोज, दीपक, माम चंद, ईश्वर, श्लेक चंद पिंकी प्रधान, रहीसू, नरेश आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed