फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   ब्लाक मुख्यालय पर ग्राम प्रधानों का हंगामा, तालाबंदी की

ब्लाक मुख्यालय पर ग्राम प्रधानों का हंगामा, तालाबंदी की

Tue, 18 Jul 2017 12:02 AM IST
Updated Tue, 18 Jul 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
ब्लाक मुख्यालय पर ग्राम प्रधानों का हंगामा, तालाबंदी की
ब्लॉक मुख्यालय पर प्रधानों का हंगामा, तालाबंदी की
विज्ञापन


बड़ौत (बागपत)। डेढ़ साल से गांवों मेें विकास कार्य ठप होने और ब्लाक कार्यालय पर आए दिन बैठक बुलाए जाने के विरोध में सोमवार को ग्राम प्रधानों का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने कार्यालय पर तालाबंदी करते हुए जमकर हंगामा किया। इस दौरान उनकी ब्लाक कर्मचारियों के साथ तीखी नोकझोंक भी हुई। ग्राम प्रधानों ने समस्या का शीघ्र समाधान न होने पर डीएम और सीडीओ का घेराव करने की चेतावनी दी।
सोमवार को काफी संख्या मेें ग्राम प्रधान राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन के ब्लाक अध्यक्ष व प्रधान प्रतिनिधि रणधीर सिंह के नेतृत्व में एकत्रित हुए और हंगामा शुरू कर दिया। रणधीर सिंह का कहना है कि पिछले डेढ़ साल से गांव मेें विकास कार्य बिल्कुल ठप पड़े हुए हैं। विकास कार्यों के लिए प्रधान ब्लाक कार्यालयों के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन गांव में न तो ग्राम सचिव पहुंचते हैं और न ही जेई। उन्होंने एडीओ पंचायत रणधोल सिंह पर कई संगीन आरोप लगाते हुए कहा कि एडीओ पंचायत ने सभी ग्राम प्रधानों को बैठक मेें यह कहकर बुलाया कि सीडीओ ग्राम प्रधानों की विकास कार्यों संबंधित बैठक लेगी, लेकिन बैठक में न तो सीडीओ शामिल हुई और न ही बीडीओ। इससे ग्राम प्रधानों मेें आक्रोश पनप गया और उन्होंने बैठक का बहिष्कार करते हुए ब्लाक अधिकारियों पर कई संगीन आरोप लगाते हुए ब्लाक दफ्तर पर तालाबंदी कर दी। इस दौरान उनकी कर्मचारियों से तीखी नोकझोंक हुई। ग्राम पंचायत अधिकारी सुधीर चौहान व सुधीर तोमर ने उन्हेें समझा कर शांत किया।
विज्ञापन

ब्लाक अध्यक्ष प्रतिनिधि रणधीर सिंह का कहना है कि वे एडीओ पंचायत व बीडीओ की मनमानी डीएम व सीडीओ को बताएंगे। संगठन के पदाधिकारियों का शोषण कतई सहन नहीं होगा। एडीओ पंचायत ने आरोप निराधार बताए। बीडीओ का फोन स्विच ऑफ मिला। प्रदर्शन व तालाबंदी करने वालों में प्रवेश त्यागी, जुल्ला प्रधान, कांति, हरपाल, वीरेंद्र पंवार, ईश्वर, अनिल कुमार एडवोकेट, रविंद्र प्रधान, संजीव, राजीव प्रधान, ममता, गुलवीर, कृष्णपाल, कविता पंवार, चंद्रपाल शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed