{"_id":"61d0e23ff3dfec72c73c8b6d","slug":"3150-rupees-demanded-from-dm-in-the-name-of-getting-benefit-of-marriage-grant-scheme-in-baghpat","type":"story","status":"publish","title_hn":"धांधली उजागर : ठगों ने डीएम को भी नहीं छोड़ा, शादी अनुदान योजना का लाभ दिलाने के एवज में मांग लिए 3150 रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धांधली उजागर : ठगों ने डीएम को भी नहीं छोड़ा, शादी अनुदान योजना का लाभ दिलाने के एवज में मांग लिए 3150 रुपये
Sun, 02 Jan 2022 04:52 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sun, 02 Jan 2022 04:52 AM IST
सार
बागपत डीएम ने आवेदक बनकर गिरोह के एक सदस्य को कॉल की। गिरोह के सदस्य ने शादी अनुदान योजना का लाभ दिलाने के नाम पर उनसे भी 3150 रुपये मांग लिए। अब इस धांधली को लेकर एफआईआर दर्ज करवा दी गई है।
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : pixabay
विस्तार
शादी अनुदान योजना का लाभ दिलाने के नाम पर हो रही ठगी के मामले लगातार सामने आने पर डीएम राजकमल यादव ने इसे गंभीरता से लिया। उन्होंने आवेदक बनकर गिरोह के एक सदस्य को कॉल की। गिरोह ने शादी अनुदान योजना का लाभ दिलाने के नाम पर उनसे भी 3150 रुपये मांग लिए।
विज्ञापन
इस पर डीएम के आदेश के बाद शादी अनुदान योजना के पटल सहायक ने बागपत कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। सरकार की ओर से शादी अनुदान योजना चलाई जा रही है। इसमें आवेदन करने पर लाभार्थी के खाते में 20 हजार रुपये की धनराशि पहुंचती है।
विज्ञापन
पिछले कुछ दिनों से योजना के लिए आवेदन करने वालों के मोबाइल पर अज्ञात व्यक्ति फोन करते हैं। आवेदक को लाभ दिलाने का झांसा देकर 3150 रुपये, 2650 रुपये बैंक खातों में डलवाने की बात कही जाती है। इस तरह से कई आवेदक ठगी के शिकार हो चुके हैं। शिकायत मिलने पर डीएम ने खुद जांच करते हुए शुक्रवार को आवेदक बनकर एक मोबाइल नंबर पर कॉल की।
विज्ञापन