फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   सिग्नल खराब होने के कारण खड़ी रही बांद्रा एक्सप्रेस

सिग्नल खराब होने के कारण खड़ी रही बांद्रा एक्सप्रेस

Fri, 14 Jul 2017 12:55 AM IST
Updated Fri, 14 Jul 2017 12:55 AM IST
विज्ञापन
सिग्नल खराब होने के कारण खड़ी रही बांद्रा एक्सप्रेस
अग्रवाल मंडी टटीरी (बागपत)। बांद्रा से हरिद्वार जाने वाली एक्सप्रेस ट्रेन के सिग्नल में गड़बड़ी होने से सूजरपुर गांव के पास टटीरी रेलवे फाटक के पास खड़ी हो गई । इससे मेरठ-बागपत मार्ग पर जाम लग गया। इस कारण वाहनों में बैठे यात्री बिलबिला गए।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार दोपहर करीब डेढ़ बजे दिल्ली से बांद्रा-हरिद्वार एक्सप्रेस ट्रेन 12917 हरिद्वार के लिए जा रही थी। जब वह सूरजपुर महनवा गांव के पास पहुंची तो सिग्नल में अचानक खराबी आ गई। इस कारण ट्रेन सिग्नल पर टटीरी रेलवे फाटक पर आकर रुक गई। लगभग 25 से 30 मिनट के बीच ट्रेन फाटक पर खड़ी रही। ट्रेन के रुकने के बाद यात्रियों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। सूचना मिलते ही रेलवे विभाग से टेक्नीशियन को मौके पर पहुंचा। मशक्कत कर ट्रेन को सिग्नल मिलने के बाद रवाना हुई। ट्रेन के टटीरी रेलवे फाटक पर खड़ी होने के कारण मेरठ-बागपत मार्ग पर दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गई। इससे बस और अन्य वाहनों में बैठे महिला और बच्चे गर्मी से बिलबिला गए। जाम लगने से हजारो ंलोगों को असुविधाओं का सामना करना पड़ा। इस दौरान दुकानदारों ने पानी की बोतल खूब ट्रेन के जाने के बाद ही जाम खुला, इसके बाद लोगों को राहत की सांस मिली। स्टेशन अधीक्षक ने बताया सिग्नल खराब होने के कारण ट्रेन सूरजपुर महनवा गांव में रुकी है। कुछ समय बाद ही टेक्नीशियन ने सही कर दिया था, इसके बाद ट्रेन रवाना हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed