{"_id":"594035a74f1c1b250b8b4705","slug":"31497380263-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेयजल को तरस रहे हैं पलड़ी के ग्रामीण, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेयजल को तरस रहे हैं पलड़ी के ग्रामीण, हंगामा
Updated Wed, 14 Jun 2017 12:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पेयजल की समस्या से लोग परेशान, हंगामा
दोघट (बागपत)। सांसद आदर्श गांव पलड़ी के लोग पेयजल समस्या के चलते पानी को तरस रहे हैं। मंगलवार को गुस्साए लोगों ने जल निगम के खिलाफ प्रदर्शन कर समस्या के समाधान की मांग की।
गांव में दस दिनों से पानी की टंकी बंद रहने के चलते ग्रामीण पेयजल समस्या से जूझ रहे हैं। जिसके चलते सुबह महिलाओं ने हाथों में झाड़ू लेकर जल निगम के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। चेतावनी दी कि यदि दो दिन के अंदर समस्या का समाधान नहीं कराया जाता है तो टंकी पर धरना देकर बैठ जाएंगे। आरोप है कि दस दिनों से पानी की टंकी का मोटर खराब बताया जा रहा है। मौके पर कृष्णा, सुक्की, बाला, संजीदा, साजिदा, बिमला, राजकली, मुन्नी, प्रीति, राजबाला, सरोज, महेंदी, महाबीरी, यामीन, नूरहसन, दीपक, सोमपाल, मुलायम, जयपाल आदि मौजूद थे।