{"_id":"62892fc3d07ac950607a67cc","slug":"31-complaints-reached-before-dm-and-sp-baghpat-news-mrt589602052","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम व एसपी के सामने तहसील दिवस में 31 शिकायत पहुंची, निस्तारण एक का भी नहीं हुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम व एसपी के सामने तहसील दिवस में 31 शिकायत पहुंची, निस्तारण एक का भी नहीं हुआ
विज्ञापन
बागपत तहसील दिवस में लोगो की समस्या सुनते डीएम राजकमल यादव
- फोटो : BAGHPAT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निस्तारण एक भी समस्या का नहीं हो सका
तीनों तहसीलों में आई 116 में से केवल पांच का हुआ निस्तारण
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। जिले की तीनों तहसील में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस में 116 शिकायतें आईं। इनमें से केवल पांच शिकायतों का निस्तारण हुआ। बागपत तहसील में आई 31 शिकायतों में से डीएम राजकमल यादव और एसपी नीरज कुमार जादौन एक भी शिकायत का निस्तारण नहीं कर पाए।
तीनों तहसीलों में कुल 116 शिकायर्तें आइं। इनमें से अधिकारी केवल पांच-पांच शिकायतों का ही निराकरण कर पाए। जिलाधिकारी राजकमल यादव की अध्यक्षता में बागपत तहसील संपूर्ण समाधान दिवस में 31 शिकायतें आईं मगर एक शिकायत का भी निस्तारण नहीं हुआ। डीएम ने अधिकारियों को मौके पर पहुंचकर शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के निर्देश दिए।
उन्होंने अधिकारियों को शिकायत का निस्तारण करने के बाद शिकायतकर्ता से फोन पर बात करने के भी निर्देश दिए। उन्होने अधिकारियों को कार्यालय परिसर में अमृत वन व वाटर हार्वेस्टिंग की व्यवस्था के भी निर्देश दिए। बागपत तहसील में विद्युत उपभोक्ताओं की समस्याओं का निस्तारण कराने के लिए कैंप लगाया गया। कैंप में 10 उपभोक्ताओं की शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन, एसडीएम पूजा चौधरी, तहसीलदार प्रसून कश्यप, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. दिनेश कुमार, पुलिस क्षेत्राधिकारी मनीष मिश्र, जिला विकास अधिकारी वीपी सिंह, परियोजना निदेशक विद्या नाथ शुक्ला, कृषि उपनिदेशक प्रशांत कुमार, सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता उत्कर्ष भारद्वाज मौजूद रहे।
विज्ञापन
अपर जिला अधिकारी अमित कुमार सिंह की अध्यक्षता में खेकड़ा तहसील संपूर्ण समाधान दिवस में 33 शिकायतों में से 2 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया। बड़ौत तहसील संपूर्ण समाधान दिवस मुख्य विकास अधिकारी रंजीत सिंह की अध्यक्षता 52 शिकायतों में तीनशिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया।