{"_id":"64679e518da8b051db0fb083","slug":"30-thousand-rupees-stolen-by-cutting-the-pocket-of-chairman-rajuddin-on-stage-in-chaudhary-jayant-jansabha-2023-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"गजब हाल: चौधरी जयंत की सभा में मंच पर कटी चेयरमैन की जेब, पता चला तो हैरान रह गए राजूद्दीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गजब हाल: चौधरी जयंत की सभा में मंच पर कटी चेयरमैन की जेब, पता चला तो हैरान रह गए राजूद्दीन
Fri, 19 May 2023 09:36 PM IST
कपिल kapil
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
Published by: कपिल kapil
Updated Fri, 19 May 2023 09:36 PM IST
सार
Baghpat News : चौधरी जयंत सिंह की सभा में मंच पर चेयरमैन की जेब काट कर 30 हजार रुपये चोरी कर लिए गए। वहीं, जब चेयरमैन राजूद्दीन को पता चला तो वे हैरान रह गए।
विज्ञापन
चौधरी जयंत सिंह।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बागपत में नगर की जैन धर्मशाला में चौधरी जयंत सिंह के मंच से चेयरमैन राजूद्दीन की जेब काटकर 30 हजार रुपये चोरी कर लिए गए। कुर्सी व अन्य सामान लेकर आए मजदूरों को रुपये देने लगे तो जेब कटने का पता चला। सीसीटीवी कैमरे देखकर जेब काटने वाले की पहचान होने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन
बागपत नगर पालिका से रालोद प्रत्याशी रहे राजूद्दीन के जीतने पर शुक्रवार को जैन धर्मशाला में धन्यवाद सभा रखी गई थी। जहां समरसता अभियान शुरू करने से पहले रालोद अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह उस धन्यवाद सभा में लोगों का आभार जताने पहुंचे थे। जहां कार्यक्रम शुरू हुआ और मंच पर भी काफी भीड़ हो गई।
विज्ञापन
वहीं, मंच पर कार्यक्रम के आयोजक नगर पालिका चेयरमैन राजूद्दीन भी मौजूद थे। मंच पर मौजूद रहने के दौरान ही जेबकतरों ने उनकी जेब काट 30 हजार रुपये चोरी कर लिए। चेयरमैन राजूद्दीन ने बताया कि कार्यक्रम के बाद जब वह मजदूरों को रुपये देने लगे तो उन्हें जेब कटने का पता चला।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: UP: 2000 के नोट पर आरबीआई का बड़ा फैसला, यहां पढ़ें पश्चिमी यूपी के लोगों की प्रतिक्रियाएं
उन्होंने कहा कि सीसीटीवी कैमरे दिखवाए गए तो उसमें एक युवक दिखाई दे रहा है, जो नशा करता है। उस पर ही शक जताया जा रहा है, जिसको तलाश किया जा रहा है। इस मामले में पुलिस को कोई शिकायत नहीं दी गई है।
यह भी पढ़ें: UP: केशव प्रसाद मौर्य बोले- हार से विपक्ष में खलबली, लोकसभा चुनाव में UP की 80 सीटों पर जीत दर्ज करेगी BJP