फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   3 died

आठ धड़ी आटे पर अदावत, बिछ गईं तीन लाशें

Tue, 02 Jun 2020 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jun 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
3 died
3 died
आठ धड़ी आटे पर अदावत, बिछ गईं तीन लाशें
विज्ञापन

रमाला (बागपत)। बासौली गांव में तीन हत्याएं केवल आठ धड़ी (40 किलो) आटे के विवाद में हुईं। राजबीर पक्ष का कहना था कि उसने गेहूं पिसाई के लिए दिया था, लेकिन आटा नहीं ले गया था। वहीं कश्यप पक्ष का कहना था कि गेहूं पिसाई के बाद आटा दे दिया था। इसी बात पर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई थी। एक-दूसरे को बातों के तीर लगे, तो दोनों पक्षों में अदावत हो गई।
ग्रामीणों ने बताया कि राजबीर का कहना था कि वह रविवार को आटा लेने पहुंचा तो आटा चक्की चला रहे पुनीत ने कहा कि आटा घर चला गया है, उसके हिसाब की कॉपी में भी यही निशान लगा है। यहीं से झगड़ा शुरू हुआ। रविवार को बात मामूली थी, लेकिन पुलिस ने ध्यान नहीं दिया। सोमवार को वारदात में खूनी खेल खेला गया।
विज्ञापन

खाकी ने नहीं सुनी, तो हुआ मौत का तांडव
फोटो संख्या
रमाला (बागपत)। बासौली गांव में सरेआम खूनी तांडव हुआ। झगड़ा मामूली था लेकिन रमाला थाने में पीड़ितों की तहरीर नहीं ली गई। जान को खतरा था, लेकिन पुलिस ने सुनवाई नहीं की। अगर पुलिस कार्रवाई करती तो तीन मौतों से गांव की धरती लाल न होती।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार को राजबीर पक्ष के लोगों ने ओमप्रकाश कश्यप पक्ष पर हमला बोलकर पिटाई की थी। ग्रामीणों ने बीच-बचाव कराया था। ओमप्रकाश पक्ष के लोग थाने पहुंचे और तहरीर देने की कोशिश की, लेकिन रमाला थाने में पुलिस ने तहरीर नहीं ली। सोमवार सुबह भी तहरीर देने की कोशिश की गई, लेकिन सुनवाई नहीं हुई।

पढ़ाई कर लौट रहा था शेखर, ले गई मौत
इस विवाद से अनजान घेर से पढ़ाई कर घर लौट रहे दसवीं के छात्र शेखर को जरा भी अंदाजा नहीं था कि उस पर मौत झपट्टा मार देगी। घर के सामने ही उस पर फायर किया गया, जिससे उसकी मौत हो गई। हमलावरों ने जो भी सामने आया उसे पीटा। गांव में दहशत फैल गई। गुस्साए ग्रामीणों ने आधा किमी दूर जाकर हमलावरों को दबोचा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed