फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   3.10 lakh cheated in the name of getting job in railway

रेलवे में नौकरी लगवाने के नाम पर की 3.10 लाख ठगे

Tue, 17 Aug 2021 11:46 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 17 Aug 2021 11:46 PM IST
विज्ञापन
3.10 lakh cheated in the name of getting job in railway
गांव घिटोरा निवासी दो युवकों ने तीन साल पहले ली थी रकम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
खेकड़ा। गांव गोठरा निवासी दो युवकों ने दोघट थाना क्षेत्र के एक युवक से रेलवे में नौकरी लगवाने के नाम पर 3.10 लाख रुपये की ठगी कर ली। रुपये वापस मांगने आरोपी जान से मारने की धमकी दे रहे है। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

दोघट थाना क्षेत्र के गांव गैडबरा निवासी रोहित कुमार मंगलवार को खेकड़ा कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि तीन वर्ष पूर्व खेकड़ा क्षेत्र के गांव घिटोरा निवासी दो युवकों ने उसे रेलवे में नौकरी लगवाने की बात कही। उसने विश्वास कर 3 लाख 10 हजार रुपये दे दिए। उसने आधा रुपया चेक से और आधा रुपया नगद दिया था। मगर, अब तक नौकरी नहीं लगी। अब रुपये वापस मांगता है तो जान से मारने की धमकी दे रहे है। पीड़ित ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई के साथ ही रुपये वापस दिलवाने की मांग की। पुलिस क्षेत्राधिकारी युवराज सिंह का कहना है कि मामले की जांच कराकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed