फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   28 thousand robbed from animal trader after beating

पशु व्यापारी के साथ मारपीट कर 28 हजार लूटे

Wed, 24 Jun 2020 11:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jun 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
28 thousand robbed from animal trader after beating
बालैनी (बागपत)। बालैनी थाना क्षेत्र के हरिया खेड़ा - पुरा मार्ग पर श्री परशु रामेश्वर मंदिर के समीप तीन बाइक सवार सशस्त्र बदमाशों ने मारपीट कर पशु व्यापारी से 28 हजार रुपये की लूट कर ली। पीड़ित ने बालैनी थाने में घटना की तहरीर दी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

सिंघावली अहीर थाना क्षेत्र के लुहारा गांव का तैय्यब पुत्र नूरदीन पशु व्यापारी है। मंगलवार की रात में वह मेरठ से पशु बेचकर छोटा हाथी में सवार होकर अपने घर लौट रहा था। वह जैसे ही बालैनी थाना क्षेत्र के पुरा महादेव - हरिया खेड़ा मार्ग पर परशु रामेश्वर मंदिर के समीप पहुंचा तो तीन बाइक सवार सशस्त्र बदमाशों ने गाड़ी को रुकवा लिया और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। बदमाश तैय्यब से 28 हजार रुपये लूटकर जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। पीड़ित ने बालैनी थाने पर घटना की सूचना दी, लेकिन सूचना मिलने के बाद भी बालैनी पुलिस घटना के एक घंटे बाद मौके पर पहुंची। पीड़ित ने थाने में घटना की तहरीर दी। बालैनी थानाध्यक्ष हेमेंद्र बालियान ने कहा बदमाशों की तलाश की जा रही है। आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed