फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   27 companies will come in employment fair, target of employment to 3500

Baghpat News: रोजगार मेले में आएंगी 27 कंपनी, 3500 को रोजगार का लक्ष्य

Sun, 20 Aug 2023 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 20 Aug 2023 12:12 AM IST
विज्ञापन
27 companies will come in employment fair, target of employment to 3500
23 अगस्त को बड़ौत के दिगंबर जैन काॅलेज में लगेगा रोजगार मेला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। बड़ौत के दिगंबर जैन कॉलेज के मैदान में 23 अगस्त को रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। जिसमें 27 कंपनियों के प्रतिनिधि साक्षात्कार के लिए आएंगे और वहां 3500 युवाओं को रोजगार देने का लक्ष्य रखा गया है।
रोजगार मेले की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। जिन युवाओं का रोजगार कार्यालय में पहले से आवेदन है तो उनको आवेदन करने की जरूरत नहीं होगी। जिनका आवेदन नहीं है, वह मौके पर आवेदन कर सकते हैं। सांसद डाॅ. सत्यपाल सिंह के अनुसार मेले में कई बड़ी कंपनी भी रोजगार देने के लिए पहुंचेगी। उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक युवा रोजगार के लिए मेले में प्रतिभाग करें। जिसमें बायोडाटा व योग्यता संबंधी प्रमाणपत्र, आधार कार्ड की छाया प्रति व अनुभव प्रमाणपत्र के साथ आना होगा।
विज्ञापन

महिलाओं के लिए ड्रोन टेक्नोलॉजी सेंटर शुरू होगा
बड़ौत तहसील में महिलाओं को नई तकनीक की जानकारी देने के लिए ड्रोन टेक्नोलॉजी सेंटर शुरू किया जाएगा। इसे सितंबर में शुरू करने की तैयारी है और वहां एक से छह महीने की ट्रेनिंग दी जाएगी। वहां ट्रेनिंग करने वाली महिलाओं को सौ प्रतिशत नौकरी का प्रावधान भी रखा जाएगा। इसके साथ ही यह सेंटर ऐसा बनाने की तैयारी है, जिससे एनसीआर में वर्चुअल भी ट्रेनिंग दी जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed