{"_id":"6217c9a007014a4edb219110","slug":"25-hazari-prize-money-smuggler-sunil-surrendered-in-court-baghpat-news-mrt57816330","type":"story","status":"publish","title_hn":"25 हजारी के इनामी शराब तस्कर सुनील ने कोर्ट में सरेंडर किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
25 हजारी के इनामी शराब तस्कर सुनील ने कोर्ट में सरेंडर किया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ के ध्यानार्थ
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। विधानसभा चुनाव में शराब बंटवाने के लिए हरियाणा से तस्करी करके मंगवाने के मामले में 25 हजार रुपये के इनामी सुनील भगत निवासी करनावल जिला मेरठ ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया है। पुलिस उसे रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी।
मेरठ एसटीएफ व सिंघावली अहीर थाना पुलिस ने 30 जनवरी को पिलाना-ढिकौली मार्ग पर पांच तस्करों को गिरफ्तार कर 820 पेटी शराब से लदा एक ट्रक और कार को कब्जे में लिया था। इस शराब को विधानसभा चुनाव में बांटने के लिए लाया गया था। पुलिस पूछताछ में पता चला था कि शराब को प्रवीण उर्फ बब्बू और सुनील भगत निवासी करनावल जिला मेरठ ने मंगवाई थी। पुलिस ने इस मामले में 11 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। इस मामले में एसपी नीरज कुमार जादौन ने प्रवीण उर्फ बब्बू व सुनील भगत पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। इनमें प्रवीण उर्फ बब्बू ने पहले सरेंडर कर दिया था। अब सुनील भगत ने सरेंडर किया है। पुलिस उसे रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी।