{"_id":"620d2d56d48f0a0af1777257","slug":"25-hazari-prize-money-babbu-dhikauli-surrenders-in-court-baghpat-news-mrt5771715163","type":"story","status":"publish","title_hn":"25 हजारी के इनामी बब्बू ढिकौली ने कोर्ट में सरेंडर किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
25 हजारी के इनामी बब्बू ढिकौली ने कोर्ट में सरेंडर किया
विज्ञापन
- चुनाव के लिए हरियाणा से शराब की तस्करी कराकर मंगवाने का आरोपी है प्रवीण उर्फ बब्बू
- एक पुराने केस में अदालत से जारी हुए थे गैर जमानती वारंट, उसमें किया कोर्ट में सरेंडर
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। चुनाव में शराब बंटवाने के लिए हरियाणा से तस्करी करके मंगवाने के मामले में 25 हजार रुपये के इनामी प्रवीण उर्फ बब्बू ढिकौली ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया है। उसके करीब तीन साल पहले गन्ना विकास अधिकारी से मारपीट के मामले में गैर जमानती वारंट जारी हुए थे। इसमें उसने कोर्ट में सरेंडर कर दिया। अब पुलिस उसे शराब तस्करी के मामले में रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी।
शामली जिले के एलम निवासी ओम सिंह वर्ष 2019 में बागपत शुगर मिल में गन्ना विकास अधिकारी के पद पर तैनात थे। ओम सिंह ने फरवरी 2019 में बागपत कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया था कि कमरे में बंधक बनाकर उनके साथ मारपीट की गई। इस मामले में पुलिस ने प्रवीण उर्फ बब्बू ढिकौली समेत कई के खिलाफ चार्जशीट लगाई थी। आरोपी बब्बू के वकील मुकेश ढाका के अनुसार इस केस में तारीख पर नहीं पहुंचने के कारण कोर्ट ने बब्बू के गैर जमानती वारंट जारी कर दिए थे। जिसके बाद बब्बू ढिकौली ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। सिंघावली अहीर थाना प्रभारी दीक्षित कुमार त्यागी ने बताया कि बब्बू ढिकौली को पूछताछ के लिए रिमांड पर लिया जाएगा।
शराब तस्करी के मामले में घोषित था 25 हजार का इनाम
मेरठ एसटीएफ व सिंघावली अहीर थाना पुलिस ने 30 जनवरी को पिलाना-ढिकौली मार्ग पर पांच तस्करों को गिरफ्तार कर 820 पेटी शराब से लदा एक ट्रक व कार को कब्जे में लिया था। उस शराब को विधानसभा चुनाव में बांटने के लिए लाया गया था। पुलिस पूछताछ में पता चला था कि शराब को प्रवीण उर्फ बब्बू व सुनील भगत निवासी करनावल ने मंगवाई थी। पुलिस ने इस मामले में 11 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। इस मामले में एसपी नीरज कुमार जादौन ने प्रवीण उर्फ बब्बू व सुनील भगत पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।