{"_id":"6064ac558ebc3ed8b949e1fb","slug":"25-bigha-sugarcane-crop-burnt-due-to-spark-emanating-from-power-line-baghpat-news-mrt5324125145","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्युत लाइन से निकली चिंगारी से 25 बीघा ईख जली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्युत लाइन से निकली चिंगारी से 25 बीघा ईख जली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अग्रवाल मंडी टटीरी / चांदीनगर। पाबला बेगमाबाद गांव में बुधवार बिजली के तारों के टकराने से निकली चिंगारी से तीन किसानों की 25 बीघा गन्ने की जल गई। इससे किसानों का लाखों रुपये का नुकसान हो गया। उधर, चांदीनगर क्षेत्र के चमरावल-केहरका मार्ग पर भी हाईटेंशन तारों के टकराने से उठी चिंगारी गिरने से एक किसान की छह बीघा गन्ने की फसल जल गई।
पाबला बेगमाबाद निवासी राकेश पुत्र महाराज सिंह ने बताया कि उनके, सतपाल सिंह और महेंद्र सिंह के गन्ने के खेतों के बीच हाईटेंशन विद्युत लाइन से चिंगारी गिर गई। इससे फसल में आग लग गई। तेज हवा के चलते आग तेजी से फैली। काफी संख्या में आसपास के किसान एकत्र हो गए। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। पूर्व जिला पंचायत सदस्य सांसद प्रतिनिधि ठाकुर प्रदीप सिंह ने प्रशासन से किसानों की आर्थिक मदद कराने की मांग की है।
उधर, चांदी नगर क्षेत्र के चमरावल गांव निवासी सुखबीर पुत्र आशेराम की चमरावल-केहरका मार्ग पर खेत बुआई पर ले रखे हैं। उसने खेत में गन्ने की फसल बो रखी है। बुधवार की सुबह खेतों के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन तारों की चिंगारी गिरने से उसकी फसल में आग लग गई। जब तक आग पर काबू पाया जाता छह बीघा फसल जल गई थी। पीड़ित किसान का आरोप है कि उसने तारों को बदलवाने की कई बार ऊर्जा निगम से शिकायत की, लेकिन आज तक कोई सुनवाई नहीं हुई है। ग्रामीणों ने पीड़ित किसान से फसल का मुआवजे की मांग की है।