फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   24 hours to find Corona patient address

कोरोना मरीज का पता ढूंढने में लगे 24 घंटे

Sat, 08 Aug 2020 11:30 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 08 Aug 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
24 hours to find Corona patient address
स्वास्थ्य विभाग और पुलिस की टीम काटती रही लाइनपार बस्ती के चक्कर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
खेकड़ा। लाइनपार बस्ती निवासी एक कोरोना संक्रमित मरीज ने गलत नाम बताकर स्वास्थ्य विभाग और पुलिस की टीम को खूब परेशान किया। टीम को उसे तलाशने में 24 घंटे लगे। इसके बाद उसे सर्वोदय अस्पताल में भर्ती कराया। इसके अलावा टीम ने बस्ती में 150 लोगों के सैंपल लिए।

कोविड अस्पताल के प्रभारी डा. ताहिर ने बताया कि लाइनपार बस्ती में पांच दिन पूर्व स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कोरोना जांच के लिए 150 लोगों के सैंपल लिए थे। शुक्रवार की दोपहर इनकी जांच रिपोर्ट आ गई। रिपोर्ट में लाइनपार बसती निवासी एक युवक कोरोना संक्रमित मिला। स्वास्थ्य विभाग की टीम अस्पताल में भर्ती कराने के लिए उसके पते पर पहुंची तो पता गलत मिला। टीम ने मामले की जानकारी कोतवाली पुलिस को दी। कोतवाली पुलिस भी बस्ती में पहुंच गई। पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम रात भर उसकी तलाश में इधर से उधर भटकती रही। शनिवार की दोपहर बस्ती के लोगों ने उसके बारे में पुलिस को जानकारी दी। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उसे पकड़ कर इलाज के लिए बागपत स्थित सर्वोदय अस्पताल में भर्ती कराया। दूसरी ओर, स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शनिवार को लाइनपार बस्ती में युवक के परिजनों और आसपास के 150 लोगों के सैंपल लिए। युवक के परिजनों सहित 30 परिवारों को होम क्वारंटीन कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed