बागपत। कोतवाली पुलिस ने चेकिंग के दौरान अलग-अलग स्थानों से दो आयशर कैंटर व नौ पिकअप गाड़ी से 12 भैंस, 64 कटरे व कटिया बरामद किए है। पुलिस ने 23 लोगों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के अंतर्गत कार्रवाई की है।
कोतवाल प्रभारी अरविंद कुमार ने बताया कि बुधवार को पुलिस ने चेकिंग के दौरान बरवाला हिसार के दिलबाग पुत्र सागर, सुरेश पुत्र तेलूराम, बवानी भिवानी के अशोक पुत्र राजेंद्र, हिसार के विनोद पुत्र जयपाल, पारनौट के गुरुदेव पुत्र रमेश, राकेश पुत्र महावीर, राजेंद्र पुत्र ओमप्रकाश, फतेहाबाद के कुलदीप पुत्र हरि राम, फरीद पुत्र फकीरा, बुलंदशहर के अनीस पुत्र चांद छतारी, जींद दीपक पुत्र जयपाल, थाना इंचौली मेरठ के प्रवेज पुत्र उवाजिया, नारनौट के रामवीर पुत्र वीरा, विजय पुुत्र दलवीर, मलकीत पुत्र पालाराम, फतेहाबाद के जगदीप पुत्र अंग्रेज, कृष्ण पुत्र बेगराज, मुकेश पुत्र भरतू, रामनिवास पुत्र लक्ष्मण, प्रवीण पुत्र तारा, हैप्पी पुत्र ईश्वर दत्त, विनोद पुत्र जिले सिंह तथा रोड़ा पुत्र मांगेराम को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने उनके कब्जे से दो आयशर कैंटर तथा नौ बोलेरो पिकअप से 12 भैंस व 64 कटरे/कटिया बरामद की है। आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।