फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   बारिश जन जीवन अस्त-व्यस्त, सरसों-आलू को भी खतरा

बारिश जन जीवन अस्त-व्यस्त, सरसों-आलू को भी खतरा

Fri, 15 Feb 2019 01:51 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 15 Feb 2019 01:51 AM IST
विज्ञापन
बारिश जन जीवन अस्त-व्यस्त, सरसों-आलू को भी खतरा
बागपत। मौसम के मिजाज ने फिर करवट बदली। बृहस्पतिवार को दिनभर रूक-रूककर बरसात होती रही। साथ ही हल्की ओलावृष्टि भी हुई, इससे किसानों की चिंता बढ़ गई। कृषि विज्ञान केंद्र खेकड़ा के प्रभारी डॉ गजेंद्र सिंह ने कहा बारिश और ओलावृष्टि से सरसों और आलू की फसल को खतरा है। गेहूं की फसल को बारिश से लाभ होगा।
विज्ञापन

बारिश के कारण दिनभर जन जीवन अस्त-व्यस्त रहा। सड़कों पर वाहनों की संख्या भी कम रही। सुबह बारिश हुई और दोपहर के समय ओलावृष्टि हुई। इससे किसानों की चिंता बढ़ गई। सरसों, आलू और फूलों की खेती को नुकसान होने की संभावना है। सिंघावली अहीर थाना क्षेत्र के लुहारा गांव में होमगार्ड के मकान पर बिजली गिरने से लाखों रुपये के बिजली उपकरण फुंक गए। लुहारा गाँव निवासी सुरेंद्र पुत्र महेंद्र फौजी होमगार्ड है और फिलहाल उसकी ड्यूटी सिंघावली अहीर थाने में चल रही है। बृहस्पतिवार की सुबह आई तेज बारिश के बीच सुबह करीब 10 बजे बिजली सुरेंद्र के मकान पर आ गिरी। इससे सुरेंद्र के मकान में लगे बिजली के उपकरण फूंक गए। परिवार के लोगों ने मकान से बाहर भागकर जान बचाई। सुरेंद्र ने बताया कि बिजली गिरने से उसका सबमर्सेबिल, फ्रिज, वाशिंग मशीन, टीवी, इन्वर्टर सहित पूरे घर की बिजली की लाइन खराब गई।
विज्ञापन

अमीनगर सराय। बृहस्पतिवार को सुबह से हो रही तेज बारिश के बीच दोपहर करीब 12 बजे बालैनी थाना क्षेत्र के डौलचा गांव के देव इंटर कॉलेज और किसान धनपाल पुत्र डालचंद के घर पर बिजली गिर गई। इससे कॉलेज में रखा बड़ा जनरेटर, सीसीटीवी कैमरे, इन्वर्टर सहित बिजली के अन्य उपकरण फूंक गए। इसके अलावा धनपाल के घर में इन्वर्टर, टीवी, फ्रिज, वाशिंग मशीन सहित बिजली के अन्य उपकरण फूंक गए। दोनों जगह फूंके सामान की कीमत तीन लाख रुपये बताई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बारिश से गन्ना क्रय केंद्रों पर तौल बंद
दोघट। चौगामा क्षेत्र में बृहस्पतिवार को हुई बारिश के कारण दोघट, आदमपुर, पुसार, बेगमाबाद गढ़ी, टीकरी, कांहड, निरपुड़ा, दाहा, इदरीशपुर, बामनौली, गांगनौली, धनौरा आदि गांवों में गन्ना क्रय केंद्रों पर तौल बंद रही। तौल बंद रहने से किसानों के सामने पशुओं के लिए चारे की समस्या बन गई। खेतों में गन्ना छिला पड़ा है। इसके अलावा संपर्क मार्गों के किनारे कच्ची पटरी पर कीचड़ हो गया। किसान मांगेराम, सुखपाल, राजपाल, मनोज आदि ने बताया कि बारिश फसलों के लिए लाभदायक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed