फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   अधिकारियों ने इकाई संचालकों को थमाए नोटिस

अधिकारियों ने इकाई संचालकों को थमाए नोटिस

Sat, 01 Dec 2018 12:33 AM IST
Updated Sat, 01 Dec 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
अधिकारियों ने इकाई संचालकों को थमाए नोटिस
चर्म शोधन इकाई संचालकों को थमाए नोटिस
विज्ञापन

दोघट। भड़ल पुलिस चौकी पर तहसीलदार व प्रदूषण विभाग मेरठ के जेई ने चर्म शोधन इकाई संचालकों को नोटिस वितरित किए। निर्देश दिए कि यदि जल्दी इकाइयां बंद नहीं की गई तो उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।
तहसीलदार बड़ौत प्रदीप कुमार, प्रदूषण विभाग मेरठ के जेई सतेंद्र प्रताप ने भड़ल पुलिस चौकी पर इकाइयां संचालकों को नोटिस वितरित किए। उन्हें बिजली-पानी बंद करने का भी नोटिस दिया। अधिकारियों ने कहा कि प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड उप्र के खाते में प्रत्येक इकाई संचालक को 50-50 हजार रुपये जमा करने होंगे। यदि जल्दी ही इकाइयां बंद नहीं की तो उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर कानूनगो दीपक कुमार, लेखपाल कृष्णपाल शर्मा, धर्मेंद्र कुमार, सुरेशचंद शर्मा, अनिल कुमार, एसओ अजय शर्मा, एसएसआई हेमेंद्र कुमार बालियान उपस्थित रहे।
विज्ञापन

वहीं चर्म शोधन संचालकों का 56वें दिन भी धरना जारी रहा। वक्ताओं ने कहा कि प्रशासन ने रोजगार बंद करा दिया है। दलित परिवार भूखे मर रहे हैं। प्रशासन द्वारा एक पक्षीय कार्रवाई कर दलितों का उत्पीड़न किया जा रहा है। प्रशासन ने इकाइयां बंद करने एवं बिजली-पानी काटने का नोटिस दिया है। जिसमें कई लोग ऐसे हैं, जो इकाइयां नहीं चलाते, उन्हें भी नोटिस भेजे गए हैं। 50-50 हजार रुपये जुर्माना देने के निर्देश मिले हैं। वे धनराशि कहां से लाएंगे, जबकि उनका रोजगार भी बंद पड़ा हुआ है। गांव के बाहर पर्याप्त जमीन दिलाकर इकाई को स्थापित कराया जाए। इस मौके पर चरण सिंह, रामकुमार, राजेंद्र, जयविंद्र, घसीटा, रामदास, मुनेंद्र, नरेश, प्रकाश, सुंदर, श्यामो आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed