{"_id":"5bec754ebdec2269c33c607e","slug":"21542223182-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वच्छता के लिए चलेगा जागरूकता अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वच्छता के लिए चलेगा जागरूकता अभियान
Updated Thu, 15 Nov 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। वृहद स्वच्छता जागरूकता अभियान के तहत जिले में कार्यक्रम आयोजित होंगे। इसके लिए नोडल अधिकारी, समन्वयक और न्याय पंचायत अधिकारियों की नियुक्ति कर दी गई है। डीएम ऋषिरेंद्र कुमार ने कार्रवाई के निर्देश दिए है।
पेयजल एवं स्वच्छता मंत्रालय की ओर से वृहद स्वच्छता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत विभिन्न कार्यक्रम निर्धारित किए गए है। शौचालय की उपलब्धता एवं प्रत्येक सदस्य द्वारा उसका प्रयोग करने एवं विशेष रूप से बच्चों के मल के समुचित निस्तारण पर बल दिया जाए। बनाए गए शौचालयों का निरीक्षण कराकर सुनिश्चित किया जाए कि शौचालय मौके पर पूर्ण होने के साथ ही उपयोग में भी हो रहा हो। सभी सार्वजनिक स्थलों पर शौचालय की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए और कूड़ा करट न पड़ा हो। गांवों में जलभराव से मुक्ति और साफ-सफाई की व्यवस्था हो। इन सभी कार्यक्रमों को देखते हुए छह नोडल अधिकारी और छह समन्वयक अधिकारी नियुक्त किए गए। वहीं 46 न्याय पंचायत अधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है। निर्देशित किया कार्यक्रमों फोटो और वीडियो जिला पंचायत राज अधिकारी को मुहैया कराई जाएगी।