फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर बनवाई जाए सर्विस रोड

पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर बनवाई जाए सर्विस रोड

Thu, 06 Sep 2018 01:21 AM IST
Updated Thu, 06 Sep 2018 01:21 AM IST
विज्ञापन
पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर बनवाई जाए सर्विस रोड
बागपत। गाजियाबाद और हरियाणा राज्य में खेती करना किसानों के लिए मुश्किल बन गया है। आवागमन का रास्ता लंबा हो गया है। काठा नाव हादसे के बाद लोग डरे हुए हैं। किसानों ने डीएम से कृषि कार्य के लिए पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर सर्विस रोड बनवाने की मांग की है।
विज्ञापन

बुधवार को काठा, मवीकलां और नंगला बहलोलपुर गांव के किसान डीएम ऋषिरेंद्र कुमार से मिले। अवगत कराया कि तीनों गांवों के किसानों हजारों बीघा जमीन गाजियाबाद और हरियाणा राज्य के गांवों में है। पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर कोई भी सर्विस रोड किसानों के लिए नहीं बनाई गई है। जिस कारण खेतों में जाने के लिए लंबी दूरी तय करनी पड़ती है। नाव हादसे के बाद काठा गांव के किसानों के सामने भी परेशानी खड़ी हो गई है। यहां नाव बंद है तो दूसरी जगहों से खेतों तक जाना पड़ रहा है। तीनों गांवों के किसानों ने डीएम से मांग रखी कि गाजियाबाद से हरियाणा तक के रास्ते में सर्विस रोड बनवाई जाए। ताकि किसान अपने फसलों की खेतों तक पहुंचकर फसलों की सिंचाई कर सके। शासन को भी कृषकों की समस्या से अवगत कराया जाए। किसानों ने अवगत कराया कि वह भी जनप्रतिनिधियों से इस संबंध में वार्ता कर चुके है। डीएम ने किसानों को वार्ता कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है। कृष्णपाल चेयरमैन, जितेंद्र, धनपाल यादव, पीतम यादव, काठा प्रधान गुड्डी देवी मौजूद रहे।
विज्ञापन


काठा में 19 लोगों की नाव डूबने से हो चुकी है मौत
काठा गांव में नाव हादसे के दौरान 19 लोगों की मौत हो गई थी। तब से अब तक नाव बंद हो गई है। अब किसान इधर-उधर से खेतों तक पहुंच रहे हैं। भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मजदूरों के सामने भी समस्या खड़ी हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed