{"_id":"5b6df40d4f1c1b923e8b6632","slug":"21533932557-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजरौल के लोगों का तहसील पर प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजरौल के लोगों का तहसील पर प्रदर्शन
Updated Sat, 11 Aug 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)।
जलभराव की समस्या के विरोध में शुक्रवार को बिजरौल गांव के ग्रामीणों ने तहसील पहुंचकर प्रदर्शन किया। बाद में समस्या के समाधान के लिए एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई करने की मांग की।
शुक्रवार को काफी संख्या मेें ग्रामीण हरियाणा नस्ल गाय गोपालक समिति के अध्यक्ष पंकज कुमार के नेतृत्व में तहसील पहुंचे और प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने कहा जलभराव की समस्या के चलते लोग परेशान हैं। क्योंकि जल निकासी वाले रास्तेे पर कुछ लोगों ने अवैध रूप से कब्जा कर रखा है। जो मारपीट पर उतारू हो जाते हैं। आरोप लगाया कि हरियाणा नस्ल गाय गोपालक समिति के अध्यक्ष पंकज ने इसकी शिकायत पहले भी एसडीएम से की , आरोप है कि अब शिकायतकर्ता पुलिस से उसकी झूठी शिकायत कर रहे हैं। झूठी शिकायत पर बिना वजह थाना पर तैनात एक दरोगा पंकज को परेशान कर रही है और अभद्रता कर रही है। उन्होंने समस्या के निस्तारण के लिए एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। इनमेें जयपाल, इंद्रपाल, सुदेश, अमित, सुनील, प्रमोद, धर्मेंद्र, अजित, मनीष, आदेश आदि रहे।