फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   कृषक उत्पादन दिवस पर बराल में हुई गोष्ठी

कृषक उत्पादन दिवस पर बराल में हुई गोष्ठी

Sun, 22 Jul 2018 02:00 AM IST
Updated Sun, 22 Jul 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
कृषक उत्पादन दिवस पर बराल में हुई गोष्ठी
बिनौली। किशनपुर बराल के आदर्श शिक्षा मंदिर में शनिवार को सिंडिकेट बैंक की शाखाओं के तत्वावधान में कृषक उत्पादन दिवस पर गोष्ठी का आयोजन हुआ। जिसमें कृषकों को बैंक की लाभकारी योजनाओं के बारें में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गयी।
विज्ञापन

कृषक उत्पादन दिवस पर इस गोष्ठी का आयोजन किशनपुर बराल, राठौड़ा, सूप, लूम्ब, रमाला की सिंडिकेट बैंक की शाखाओं द्वारा हुआ। इसमें समस्त बैंक शाखाओं से जुड़े किसानों ने भाग लिया। गोष्ठी में सिंडिकेट बैंक के निदेशक डॉ. आरपी कन्नौजिया ने किसानों को बैंक की विभिन्न लाभकारी योजनाओं, स्वरोजगार की विस्तार पूर्वक जानकारी दी। पशुचिकित्सा अधिकारी कासिमपुर खेड़ी डॉ. रोहित सिंह ने किसानों को पशुओं में फैलने वाली संक्रामक बीमारी के उपचार व रोकथाम के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन

शाखा प्रबंधक राठौड़ा सुखदेव सिंह ने किसानों को बैंक द्वारा चलाई जा रही स्कीमों, किसान कार्ड, गाय पालन, सुअर पालन, फार्म हाउस, सिद्ध किसान साथी आदि का लाभ उठाने का आवाह्न किया। गोष्ठी में शाखा प्रबंधक सूप अश्वनी कुमार, डॉ. नरेंद्र कुमार ने किसानों को अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां दी। गोष्ठी में मनीराम, रघुवीर सिंह, राधेश्याम तोमर, मुकेश कुमार, रामकुमार, सुरेन्द्र सिंह, विकास, सतबीर सिंह, ओमपाल सिंह, ब्रजपाल सिंह सहित बड़ी संख्या में किसान उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसानों को बैंक की योजनाओं की जानकारी दी
बागपत। सरूरपुर कलां में सिंडिकेट बैंक की ओर से कृषि उत्थान दिवस मनाया। इसमें बैंक की तरफ से विभिन्न योजनाओं के बारे में किसानों को जानकारी दी। इसमें केसीसी (किसान क्रेडिट कार्ड), बैंक की ओर से देने वाले लोन के बारे में बताया। आवेदकों से अपील की कि बैंक में समय से पैसा दो और समय पर पैसा लो की के बारे में किसान और गांव के लोगों को बताया। इसमें एलडीएम प्रदीप वंसत, काउंसलन एसी जैन, मैनेजर प्रियम प्रियदर्शी, फील्ड ऑफिसर हर्षवर्धन ने बैंक की योजनाओं को बताया। इसमें सुभाष नैन, नरेश, सुधीर, विनोद, ओमप्रकाश, सूबेदार, किशनपाल, बिल्लू, रविंद्र, विपिन, सुशील, इमरान, शहजाद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed