{"_id":"5b538f614f1c1b39748b64ca","slug":"21532202849-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लेखपालों पर नहीं होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लेखपालों पर नहीं होगी कार्रवाई
Updated Sun, 22 Jul 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। आंदोलन के दौरान लेखपालों पर निलंबन और वेतन रोकने से संबधित कार्रवाई को शासन ने निरस्त कर दिया है। निलंबित किए गए लेखपाल अब बहाल हो जाएंगे, वहीं रोका गया वेतन भी मिलेगा। इसके लिए विशेष सचिव ने इसके लिए निर्देशित किया।
29 दिनों तक पहले तहसील क्षेत्र में और उसके बाद कलक्ट्रेट में लेखपालों का आठ सूत्रीय मांगों को लेकर धरना चला था। हड़ताल के दौरान जिले में सात लेखपालों को निलंबित कर दिया गया और अन्य को कारण बताओ नोटिस और वेतन रोकने के आदेश डीएम ने दिए थे। उसके बावजूद लेखपालों की हड़ताल चलती रही। शासन ने उनकी कुछ मांगों को स्वीकृति दी, जिस पर हड़ताल को समाप्त कर दिया गया। वहीं मांग रखी आंदोलन के दौरान की गई कार्रवाई को निरस्त किया जाए। विशेष सचिव विशेष सचिव किंजल सिंह ने प्रदेश के सभी डीएम को आदेश जारी कर दिए तत्काल प्रभाव से लेखपालों पर की गई कार्रवाई को वापस लेने के निर्देश दिए हैं। कहा है कि हड़ताल में लिए गए अवकाश को नियमित अवकाश में दर्ज किया जाए। साथ ही सभी लेखपालों का वेतन भी उनके खातों में भेजने के आदेश जारी किए हैं।