फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   प्रोत्साहन पुरस्कार योजना के लिए 19 गांवों का सत्यापन

प्रोत्साहन पुरस्कार योजना के लिए 19 गांवों का सत्यापन

Sat, 26 May 2018 01:16 AM IST
Updated Sat, 26 May 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
प्रोत्साहन पुरस्कार योजना के लिए 19 गांवों का सत्यापन
प्रोत्साहन पुरस्कार योजना के लिए 19 गांवों का सत्यापन
विज्ञापन


बागपत। मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार योजना के लिए डीएम ऋषिरेंद्र कुमार के निर्देश 12 अफसरों की समिति बनाई गई। इन्हें 19 गांवों के सत्यापन की जिम्मेदारी दी गई है। जो गांवों में पहुंचकर प्रधान के करार्यो की जांच रही है। उसके बाद एक से पांच तक अंक दिए जाएंगे। प्रथम आने वाले पंचायत को गांवों में विकास कार्यो के लिए छह लाख रुपये मिलेंगे।
प्रधानों द्वारा गांवों में कराए जाने वाले उत्कृष कार्य और सभी दस्तावेजों को पूरा करने पर मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार मिलेगा। सम्मान समारोह का दिन 30 जून के बाद निर्धारित होगा। प्रदेश के सभी जिलों में पंचायतों का सत्यापन हो रहा है। बागपत जिले में डीएम ऋषिरेंद्र कुमार के निर्देश 12 अफसरों की समिति बनाई गई है। प्रत्येक ब्लॉक के 19 गांवों की जिम्मेदारी दी गई है। अफसरों ने गांवों में पहुंचकर प्रधानों द्वारा किए गए विकास कार्यों की जांच, अभिलेख और सरकार से मिलने वाले बजट से क्या-क्या कार्य किए, ऑनलाइन योजना की फीडिंग सहित विभिन्न पर अफसर जांच करेंगे।
विज्ञापन

डीपीआरओ संजय कुमार यादव ने बताया कि उच्च स्थान पाने वाले ग्राम पंचायत को अफसरों के सत्यापन के बाद अंक दिए जाएंगे। उसके बाद शासन को सूची भेजी जाएगी। प्रथम आने वाले पंचायत को छह लाख, द्वितीय आने वाली पांच लाख, तृतीय आने वाली चार लाख, चौथे नंबर पर आने वाली को तीन लाख और पांचवे नंबर पर आने वाली पंचायत को ढाई लाख रुपये पुरस्कार की राशि मिलेगी। जिनके माध्यम से वह गांवों में विकास कार्य कराएंगे। मुख्यमंत्री द्वारा उन्हें सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि अफसरों सत्यापन किया जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद अंकों निर्धारित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------------
ये रहेंगे सत्यापन अधिकारी
बागपत ब्लॉक के मीतली, ग्वाली खेड़ा और बड़ौत ब्लॉक का मलकपुर, लोयन का सत्यापन जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी, जिला युवा कल्याण अधिकारी करेंगे, बिनौली ब्लॉक आदमपुर, बिजवाड़ा, पुसार, तमेलागढी, मुकंदपुर का सत्यापन बीएसए, डीएसओ करेंगे, छपरौली ब्लॉक का सिलाना, सोंटी, रमाला, बासौली का जिला समाज कल्याण अधिकारी जिला कृषि रक्षा अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, जिला विकलांग अधिकारी करेंगे, खेकड़ा ब्लॉक के बसी, रटौल, खेला का जिला कृषि अधिकारी, जिला प्रोबेशन अधिकारी और पिलाना ब्लॉक के सलावतपुर खेड़ी, बसा टीकरी, सैड़भर का सीएमओ, जिला बचत अधिकारी सत्यापन करेंगे।

------------------
आनलाइन अंकों के आधार पर होगा चयन
जिन अधिकारियों को गांवों की जिम्मेदारी दी गई है वह उन गांवों को ऑनलाइन अंक दिए जाएंगे। इसके लिए सभी अधिकारियों को डीपीआरओं की और से आईडी पासवर्ड उपलब्ध कराएंगे। अपने रिपोर्ट सभी डीपीआरओ को उपलब्ध कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed