{"_id":"5aa580194f1c1bc1758b4ed2","slug":"21520795673-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोनिवि के खिलाफ युवाओं का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोनिवि के खिलाफ युवाओं का प्रदर्शन
Updated Mon, 12 Mar 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)।
एक सप्ताह से टूटे पड़े पूर्वी यमन नहर के पुल को लेकर रविवार को युवाओं का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने कोताना रोड पर एकत्रित होकर लोक निर्माण विभाग (लोनिवि) के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने जल्द मांग पूरी न होने पर लोनिवि दफ्तर पर धरना शुरू करने की चेतावनी दी।
रविवार को युवा भारतीय एकता संगठन के जिलाध्यक्ष विजय तोमर के नेतृत्व में कोताना रोड पर एकत्र हुए और प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा विगत एक सप्ताह से पूर्वी यमन नहर का कोताना रोड पर बना पुल टूटा पड़ा है, शिकायत करने पर भी विभागीय अधिकारी इस ओर ध्यान दे रहे हैं और न ही प्रशासनिक अधिकारी। टूटे पुल से लगातार बड़े हादसा होने की आशंका बनी हुई है। उन्होंने जल्द कार्रवाई न होने पर धरना शुरू करने की चेतावनी दी। सिंचाई विभाग के अवर अभियंता वीरपाल पंवार ने कहा सड़कों पर नहरों और रजबाहों पर बने पुलों को ठीक कराने की जिम्मेदारी लोनिवि की होती है। यदि सड़क से दूर नहर या रजबाहे पर पुल बना हुआ है और वह टूटा पड़ा है तो उसे सिंचाई विभाग ठीक कराएगा। इस संबंध में लोनिवि के अफसरों को पत्र भेजा जा चुका है।ं में विजय तोमर, आसिफ, अनुज चौहान, धीरज पंाचाल, आशीष कुमार, हिमांशु पंवार, मनीष तोमर शामिल रहे।