फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   बावली गांव के ग्रामीणों का प्रदर्शन

बावली गांव के ग्रामीणों का प्रदर्शन

Sun, 11 Mar 2018 01:04 AM IST
Updated Sun, 11 Mar 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
बावली गांव के ग्रामीणों का प्रदर्शन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

गांव में फैली गंदगी के विरोध में शनिवार को बावली गांव के ग्रामीणों ने ब्लाक अफसरों के खिलाफ गांव में एकत्रित होकर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। उन्होंने बीडीओ से फोन पर शिकायत कर समस्या का जल्द समाधान कराने की मांग की। मांग पूरी न होने पर ब्लाक मुख्यालय पर धरना शुरू करने की चेतावनी दी।

ग्रामीणों ने कहा गांव मेें तैनात सफाई कर्मचारी पिछले कई माह से गांव मेें सफाई नहीं कर रहा है, इस कारण गांव में गंदगी का साम्राज्य फैल गया है। गांव में जगह-जगह लगे गंदगी के ढेर से लोग परेशान हैं। सांस लेने में भी परेशान पैदा हो रही है, लेकिन बार-बार शिकायत करने के बावजूद न तो सचिव इस संबंध में कोई कार्रवाई कर रही है और न ही ब्लाक के अधिकारी। उन्होंने गांव मेें एकत्रित होकर प्रदर्शन किया और फोन पर बीडीओ प्रेमचंद से शिकायत कर कार्रवाई की मांग उठाई। मांग पूरी न होने पर उन्होंने ब्लाक मुख्यालय पर धरना शुरू करने की चेतावनी दी। बीडीओ ने कहा गांव में सफाई कर्मचारी को भेजा। इनमें प्रमोद, अनिल, सुखबीर, अनुज, देश पाल, हरेंद्र, सुबोध, सुधीर, महिपाल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed