{"_id":"5a7ca8344f1c1ba0268b9267","slug":"21518118964-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"झूंडपुर में शीघ्र सुलझेगा सीमा विवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झूंडपुर में शीघ्र सुलझेगा सीमा विवाद
Updated Fri, 09 Feb 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोघट (बागपत)। झुंडपुर गांव में हिंडन नदी के पार बागपत और मेरठ जनपदों के किसानों के बीच चल रहे सीमा विवाद को सुलझाने के लिए मेरठ कमिश्नर के आदेश पर दोनों जनपदों की राजस्व टीमों ने पहुंचकर भूमि की पैमाइश की। अब इसकी बुक लेट तैयार कर कमिश्नर को सौंपी जाएगी और इसके बाद सीमांकन किया जाएगा।
झुंडपुर गांव में हिंडन नदी के पार बागपत जनपद के किसानों की सैकड़ों बीघा कृषि भूमि है। कई साल से बागपत और मेरठ जनपद के किसानों के बीच सीमा विवाद चल रहा है। कई बार टकराव की स्थिति तक बन चुकी है। इसके चलते दोनों जनपदों के किसानों में हर समय तनावपूर्ण स्थिति बनी रहती है। सीमा विवाद का यह मामला मेरठ कमिश्नर डॉ. प्रभात कुमार के यहां पहुंचा। कमिश्नर ने इस विवाद के निपटारे के लिए दोनों जिलों के राजस्व विभाग को निर्देशित किया कि वे मौके पर जाकर पैमाइश करें। इस पर बृहस्पतिवार को बागपत जनपद से राजस्व निरीक्षक कृष्णपाल शर्मा, कल्लू सिंह, लेखपाल सहेंद्र सिंह, सतवीर सैनी और मेरठ जनपद से राजस्व निरीक्षक राकेश कुमार टीम के साथ मौके पर पहुंचे और दोनों टीमों ने अपने जनपदों की भूमि की पैमाइश की। दोनों जनपदों के राजस्व निरीक्षकों ने बताया कि अब वे इसकी बुक लेट तैयार कर कमिश्नर को सौंपेंगे। इसके बाद सीमांकन किया जाएगा और विवाद समाप्त होगा। इस मौके पर ग्राम प्रधान संजीव कुमार, देवेंद्र, अंग्रेज, मूल चंद, वेद राम, ओमवीर सिंह, नरेंद्र आदि रहे।