{"_id":"5a7610c84f1c1b0a7b8b4d91","slug":"21517686984-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुसार में किनौनी मिल के गन्ना क्रय केंद्र पर प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुसार में किनौनी मिल के गन्ना क्रय केंद्र पर प्रदर्शन
Updated Sun, 04 Feb 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोघट (बागपत)। पुसार गांव में स्थित किनौनी मिल के ए गन्ना क्रय केंद्र पर अस्वीकृत प्रजाति का गन्ना न तौले जाने से नाराज किसानों ने मिल के खिलाफ प्रदर्शन किया और धरना देकर बैठ गए। बाद में मिल अधिकारियों के आश्वासन पर किसानों ने धरना खत्म कर दिया।
शनिवार को पुसार में किनौनी मिल के ए गन्ना क्रय केंद्र पर कुछ किसान अस्वीकृत प्रजाति का गन्ना लेकर पहुंचे। जिसे तौल लिपिक नीरज कुमार ने गन्ना तौलने से इंकार कर दिया। इससे किसान आक्रोशित हो गए। किसान किनौनी मिल के खिलाफ हंगामा कर तौल कांटे पर ही धरना देकर बैठ गए। तौल लिपिक मौका देख वहां से निकल गया। किसानों ने मिल अधिकारियों से फोन पर संपर्क कर इस मामले से अवगत कराया। कुछ किसान मिल अधिकारियों से मिलने पहुंचे, मिल अधिकारियों ने किसानों को समझा बुझाकर शांत किया। किसानों ने धरना समाप्त किया। इस मौके पर देशपाल सिंह, कृष्णपाल सिंह, जगपाल, राम कुमार, नवाब, वीर सिंह, सुरेश पाल, ओमप्रकाश, पुष्पेंद्र, तनिष्क, चरणसिंह आदि रहे। वहीं इस संबंध में किनौनी मिल के गन्ना महाप्रबंधक कुलदीप राठी ने बताया कि किसानों को कई वर्षों से बताया जा रहा है कि अस्वीकृत प्रजाति का गन्ना बुवाई न करें, इस बार भी काफी गन्ना बुआई किया। किसानों ने बुवाई के समय भी यह जानकारी मिल अधिकारियों से छिपाई। किसानों का गन्ना मिल ले रही है।