फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   एआरटीओ दफ्तर नहीं, अब घर बैठे बनेंगे ड्राइविंग लाइसेंस

एआरटीओ दफ्तर नहीं, अब घर बैठे बनेंगे ड्राइविंग लाइसेंस

Wed, 31 Jan 2018 01:29 AM IST
Updated Wed, 31 Jan 2018 01:29 AM IST
विज्ञापन
एआरटीओ दफ्तर नहीं, अब घर बैठे बनेंगे ड्राइविंग लाइसेंस
बागपत। ड्राइविंग लाइसेंस (डीएल) के आवेदन के लिए अब परिवहन कार्यालय के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। बागपत समेत प्रदेश के चार जिलों में सारथी-4 की व्यवस्था लागू होगी। डीएल के लिए अभ्यर्थी अब घर बैठे आवेदन कर सकेंगे। आवेदन के बाद निर्धारित तिथि पर परिवहन कार्यालय जाकर अभ्यर्थी टेस्ट में शामिल हो सकेंगे। प्रक्रिया पूरी होने पर घर पर ही डीएल को प्रिंट कर सकेंगे। सॉफ्टवेयर अपडेशन के चलते 31 जनवरी की दोपहर से चार फरवरी तक लर्निंग लाइसेंस नहीं बनेंगे।
विज्ञापन

परिवहन कार्यालयों में लाइसेंस बनवाने के लिए अभ्यर्थियों को चक्कर काटने पड़ते थे। डीएल बनवाने की एवज में रुपये ऐंठने के भी आए दिन मामले सामने आने की शिकायतें आम है, लेकिन सारथी-चार व्यवस्था से अब तमाम झंझटों से निजात मिल जाएगी। एआरटीओ प्रशासन आरपी मिश्रा ने बताया कि प्रदेश में लखनऊ और बहराइच के बाद अब बागपत, रायबरेली, इटावा और उन्नाव में यह पायलट प्रोजेक्ट लागू किया। आवेदक अब घर बैठे ही विभाग की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन करेंगे और अपने प्रमाण पत्र जमा कर सकेंगे। यहीं पर उन्हें टेस्ट की डेट मिलेगी। इस तिथि पर परिवहन कार्यालय जाकर टेस्ट देंगे। प्रक्रिया पूरी होने के बाद आवेदक अपने घर पर ही डीएल का प्रिंट ले सकेंगे।
विज्ञापन



आज एक बजे तक ही पुरानी व्यवस्था
बागपत। एआरटीओ ने बताया 31 जनवरी को दोपहर एक बजे तक ही पुरानी व्यवस्था के आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। जिन लाइसेंस का नवीनीकरण होना है, उनकी प्रक्रिया भी एक बजे तक ही पूरी हो सकेगी। इसके बाद चार फरवरी तक सारथी-4 का अपडेशन किया जाएगा और पांच फरवरी को नई व्यवस्था लागू होगी। चार फरवरी तक कर्मचारियों के प्रशिक्षण के कारण डीएल नहीं बनाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन



अभी तक सारथी-2 पर चल रहा था काम
बागपत। अभी तक परिवहन कार्यालयों में सारथी-2 से काम चल रहा था। इस पर कार्य रोके जाने और सारथी-4 के क्रियान्वयन का कार्य का संचालन मुख्य डाटाबेस में पोर्ट करने की कार्रवाई एनआईसी दिल्ली से संचालित होगी।


बंद होगा डीएल की एवज में रुपये ऐंठने का खेल
बागपत। डीएल बनवाने की एवज में अभ्यर्थियों से रुपये ऐंठने का खेल बंद हो सकेगा। एआरटीओ दफ्तर के बाहर डीएल बनवाने के नाम पर की जाने वाली जुगाड़ बंदी भी नई व्यवस्था से असफल होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed