फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   अमित राय जैन की योग पुस्तक का दिल्ली में विमोचन

अमित राय जैन की योग पुस्तक का दिल्ली में विमोचन

Tue, 16 Jan 2018 01:13 AM IST
Updated Tue, 16 Jan 2018 01:13 AM IST
विज्ञापन
अमित राय जैन की योग पुस्तक का दिल्ली में विमोचन

विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
शहजाद राय शोध संस्थन के निदेशक अमित राय जैन द्वारा लिखी गई अंग्रेजी पुस्तक योग द होलिस्टीक सिस्टम ऑफ हीलिंग का विश्व पुस्तक मेले के साहित्य मंच पर नेशनल बुक ट्रस्ट के चेयरमैन बलदेव भाई शर्मा, सेवा भारती के राष्ट्रीय संगठन मंत्री राकेश जैन, विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय महामंत्री सुरेंद्र जैन और अहिंसा विश्व भारती के संस्थापक आचार्य लोक प्रकाश ने विमोचन किया। इस अवसर पर विभिन्न विश्वविद्यालयों के कुलपति, शिक्षकों व देश के कई विद्वानों ने हिस्सा लिया।

राष्ट्रीय सेवा भारती और किताब वाले प्रकाशन समूह द्वारा आयोजित कार्यक्रम में बड़ौत निवासी इतिहासकार अमित राय जैन की नव प्रकाशित पुस्तक योग के विमोचन समारोह में राष्ट्रीय पुस्तक न्यास के अध्यक्ष बलदेव भाई शर्मा ने कहा कि आज संपूर्ण विश्व में योग द्वारा भारत की एक नई पहचान स्थापित हुई है। इस तरह की विश्व स्तरीय पुस्तकों का प्रकाशन इस दिशा में सहायक सिद्ध होगा। राष्ट्रीय सेवा भारती के राष्ट्रीय संगठन मंत्री राकेश जैन ने सेवा भारती के द्वारा समूचे देश में चल रहे सेवा कार्यों की जानकारी दी । विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय महामंत्री सुरेंद्र जैन ने योग पर चर्चा करते हुए विश्व की अलग-अलग भाषाओं में इस पुस्तक का अनुवाद कर प्रचारित करने की आवश्यकता पर बल दिया। अहिंसा विश्व भारती के संस्थापक आचार्य लोक प्रकाश ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर संयुक्त राष्ट्र द्वारा आयोजित कार्यक्रमों में पुस्तक भेजे जाने पर जोर दिया। अवध विश्वविद्यालय, फैजाबाद के कुलपति डॉ. पंकज ने विवि स्तर की शिक्षा पाठ्यक्रम की पढ़ाई में योग विषय को शामिल करने की वकालत की। अंत में लेखक अमित राय जैन ने संत, महात्माओं के तप, त्याग की चर्चा करते हुए कहा कि योग द्वारा भारत विश्व गुरू बन गया है। इसमें प्रोफेसर अनिल राय, अनुराग जैन, रमेश, मोहित जैन आदि ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed