फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   सीबीएसई स्कूलों के लिए कार्यशाला आज

सीबीएसई स्कूलों के लिए कार्यशाला आज

Sat, 30 Dec 2017 12:37 AM IST
Updated Sat, 30 Dec 2017 12:37 AM IST
विज्ञापन
सीबीएसई स्कूलों के लिए कार्यशाला आज
सीबीएसई स्कूलों के लिए कार्यशाला आज
विज्ञापन

बागपत। डीएवी पब्लिक स्कूल में शनिवार को छह जिलों में संचालित 500 स्कूलों के प्रधानाचार्यों और उप प्रधानाचार्यों के साथ शिक्षा के स्तर को बढ़ाने के लिए बैठक होगी। केंद्रीय मानव संसाधन राज्यमंत्री डॉ. सत्यपाल सिंह और बोर्ड की चेयरपर्सन अनिता कर्णवाल शिक्षकों की समस्याएं सुनेंगे और शिक्षा को बेहतर बनाने के लिए मार्गदर्शन करेंगे।

प्रधानाचार्य डॉ. मुकेश कुमार गुप्ता ने बताया कि बच्चों को नैतिक, सामाजिक और संस्कार पर भी ध्यान देने की सबसे ज्यादा जरूरत है। सीबीएसई बोर्ड की शिक्षा को दुरूस्त और गुणवत्तापूर्ण बनाने के लिए 30 दिसंबर को छह जिले के 500 विद्यालयों के प्रधानाचार्य और उप प्रधानाचार्यों के साथ बैठक होगी। इसमें बागपत, शामली और मेरठ के सभी बोर्ड से संचालित विद्यालयों के प्रतिनिधि शामिल होंगे। मुजफ्फरनगर, सहारनपुर और गाजियाबाद के कुछ विद्यालयों से भी प्रतिनिधि आएंगे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि केंद्रीय मानव संसाधन राज्य मंत्री डॉ. सत्यपाल सिंह और बोर्ड की चेयरपर्सन अनिता कर्णवाल, सैकेट्री अनुराग त्रिपाठी उपस्थित रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed