{"_id":"5a3c0f0f4f1c1bfc0f8b5474","slug":"21513885455-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिल की जांच में तेजी लाए जाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिल की जांच में तेजी लाए जाने की मांग
Updated Fri, 22 Dec 2017 01:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रमाला (बागपत)। सहकारी मिल रमाला के पूर्व संचालक भगवानपुर नांगल निवासी रामपाल सिंह ने सीएम योगी आदित्यनाथ को पत्र भेजकर चीनी मिल में हुए भ्रष्टाचार की जांच तेज गति से कराने की मांग की। पूर्व संचालक ने कहा सीबीआई से जांच कराने के लिए संस्तुति की, इस जांच को किसान हित में तुरंत कराया जाना चाहिए। इसके अलावा उन्होंने प्रबंध निदेशक की शिकायत करते हुए कहा कि किसानों की शिकायतों को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है। इसकी भी जांच और कार्रवाई होनी चाहिए। भ्रष्टाचार में चिन्हित हुए अधिकारियों को तुरंत पदों से हटाया जाना चाहिए।
भव्य था उद्घाटन, खास होगा विस्तारीकरण
रमाला ( बागपत)। सहकारी चीनी मिल रमाला का उद्घाटन वर्ष 1978 में भव्य तरीके से कराया गया था। तत्कालीन मुख्यमंत्री बाबू बनारसी दास, तत्कालीन गृहमंत्री चौधरी चरण सिंह और हरियाणा के तत्कालीन मुख्यमंत्री देवी लाल अलग-अलग हेलिकाप्टर से मिल के उद्घाटन स्थल पर पहुंचे थे। छपरौली के तत्कालीन विधायक नरेंद्र सिंह बताते हैं कि क्षेत्र के लिए वह बड़ा समारोह हुआ था। किसान दिवस पर 23 दिसंबर को होने जा रहा समारोह भी खास होगा। सीएम योगी आदित्यनाथ के लिए भव्य मंच और किसानों के लिए भव्य पंडाल बनाया गया है।