{"_id":"5a2060934f1c1b001c8b621b","slug":"21512071315-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निकायवार समीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निकायवार समीक्षा
Updated Fri, 01 Dec 2017 01:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत: नए चेहरे को मौका या राजूद्दीन को ताज
बागपत पालिका अध्यक्ष पद के लिए 15 प्रत्याशियों ने चुनाव लड़ा। भाजपा के रणवीर चौहान, सपा की बबली देवी, बसपा के राजेंद्र सिंह और कांग्रेस के वकील अहमद समेत अन्य प्रत्याशियों ने पहला चुनाव लड़ा, जबकि निर्दलीय चुनाव मैदान में उतरे राजूद्दीन एडवोकेट निवर्तमान चेयरमैन हैं। देखने वाली बात यह होगी कि तीसरी बार चुनाव जीतकर राजूद्दीन को ताज मिलता है या फिर जनता किसी नए चेहरे को मौका देती है।
बड़ौत : बागपत के सियासी गढ़ में वर्चस्व की जंग
बड़ौत नगर पालिका चुनाव में राजनीतिक दलों के उम्मीदवारों ने पहली बार पार्टी के चुनाव चिह्न पर चुनाव लड़ा । केंद्र और यूपी की सत्ता पर काबिज भाजपा ने दुष्यत तोमर उर्फ डॉ. अमित राणा , वापसी के लिए जद्दोजहद कर रही रालोद ने अश्वनी तोमर और बसपा ने सलीम को टिकट दिया। मुख्य मुकाबला इन्हीं तीन प्रत्याशियों के बीच माना जा रहा है। दलित और मुस्लिम मतों पर बसपा का गणित टिका है। रालोद और भाजपा के उम्मीदवार पहली बार निकाय का चुनाव लड़े हैं। देखने वाली बात यह होगी कि वर्चस्व की जंग में वोटरों का सहारा किसे मिलता है।
खेकड़ा : पालिका की हैसियत का पहला चुनाव
निकाय चुनाव की रंजिश के कारण अतिसंवेदनशील की श्रेणी में रखी खेकड़ा पालिका में भाजपा ने भी सिंबल पर प्रत्याशी उतारा, लेकिन मतदान के दिन वोटरों का रुख देखने से यहां पर मुख्य मुकाबला नीलम धामा और संगीता धामा के बीच ही दिख रहा है। नीलम धामा दो बार चेयरमैन रह चुकी हैं। नए परिसीमन में हुए चुनाव में इस बार पालिकाध्यक्ष का ताज किसे मिलेगा, यह देखने वाली बात होगी।
विज्ञापन
अमीनगर सराय: पूर्व चेयरमैनों के बीच मुकाबला
अमीनगर सराय में मुख्य मुकाबला पूर्व चेयरमैन डॉ. मांगेराम यादव और भाजपा प्रत्याशी और दो बार चेयरमैन रहे अनिल मलिक के बीच है। दोनों प्रत्याशियों के अपने दावे हैं। अनिल मलिक जीते तो उनकी यह तीसरी जीत होगी, जबकि यादव को ताज मिला तो वह दूसरी बार चेयरमैन बनेंगे। वोटरों का फैसला मतपेटी में बंद है।
अग्रवाल मंडी टटीरी: कौन बनेगा टटीरी का चेयरमैन
अग्रवाल मंडी टटीरी में त्रिकोणीय मुकाबला है। अध्यक्ष पद के लिए यहां 18 नामांकन हुए थे। सपा, भाजपा और कांग्रेस ने भी उम्मीदवाद खड़े किए। विकास, सुरक्षा और जाम से निजात के नाम पर वोट मांगे गए। देखने वाली बात यह होगी कि टटीरी का चेयरमैन कौन बनेगा।
छपरौली : किसके मिलेगी छपरौली की कुर्सी
सियासत में दूर तक पहचान रखने वाली छपरौली में जीत का गणित बैठाया जा रहा है। अध्यक्ष पद के लिए यहां 16 नामांकन दाखिल किए थे, लेकिन जीत का गणित त्रिकोणीय है। प्रत्याशियों के अपने-अपने दावे हैं। निवर्तमान चेयरमैन संजीव खोखर, भाजपा प्रत्याशी अमित खोखर और सुखेंद्र कुमार के बीच त्रिकोणीय मुकाबला माना जा रहा है। अन्य प्रत्याशियों के भी अपने दावे हैं।
दोघट : पहली बार बनेंगी महिला चेयरमैन
दोघट को पहली बार महिला के लिए आरक्षित किया । सीट आरक्षित होने के कारण चुनाव की तैयारी में जुटे कई पुरुष उम्मीदवारों को जोर का झटका लगा । मतदाताओं ने यहां ऐसी चाल चली है कि हर कोई हैरान है। प्रत्याशियों का गणित उलझा हुआ है। शुक्रवार को आने वाले नतीजे बताएंगे कि दोघट का सिंहासन किसे मिलेगा।
टीकरी : टीकरी में सीधे मुकाबले के आसार
टीकरी नगर पंचायत में निवर्तमान चेयरमैन राजबाला चौधरी और सोमपाल राठी के बीच सीधे मुकाबले के आसार हैं। राजबाला वर्तमान समय में रंगदारी मांगने के आरोप में रुड़की जेल में बंद हैं। मतदाताओं का मिजाज बताएगा कि किसे यहां का ताज मिलेगा। यहां अध्यक्ष पद के लिए 19 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं।