फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   बेटियों ने विकास के नाम पर दिया पहला वोट

बेटियों ने विकास के नाम पर दिया पहला वोट

Thu, 30 Nov 2017 01:06 AM IST
Updated Thu, 30 Nov 2017 01:06 AM IST
विज्ञापन
बेटियों ने विकास के नाम पर दिया पहला वोट
बागपत। निकाय चुनाव में पहली बार वोट डालने मतदान केंद्र पर पहुंची बेटियों के चेहरे खिले हुए नजर आए। बेटियों ने कहा कि वोट डालकर खुशी का अहसास हुआ। उन्होंने ऐसे प्रत्याशियों को वोट दिया, जिन्होंने विकास का भरोसा दिलाया है। जीतकर पदभार संभालने वाले उम्मीदवारों को विकास पर ध्यान देना चाहिए।
विज्ञापन

बागपत के जैन मोहल्ला की रूबी शहर के जैन इंटर कॉलेज में बने बूथ पर मतदान किया। उसने कहा कि पहली बार वोट डालने से उसे खुशी हुई। चाहती है कि बागपत का विकास हो।
विज्ञापन

आदर्श मोहल्ला निवासी युवती सुमिती ने कहा वोट डालना हमारा अधिकार है, अभी तक यह सुनती आ रही थी। इस बार अधिकार का प्रयोग किया है, खुशी हुई।
सिसाना रोड निवासी पूजा ने कहा परिवार के सदस्य चुनाव में जब वोट देते थे, तो उस समय अपनी बारी का इंतजार रहता था। यह इंतजार अब खत्म हुआ है। पहली बार वोट डालने का काफी उत्साह थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोर्ट रोड निवासी युवती आकांक्षा ने कहा वोट डालने पर बहुत खुशी हुई। उन्होंने कहा चुनाव जीतने वाले उम्मीदवार को शहर के विकास पर ध्यान दें। जो विकास नहीं कराते, उन्हें वोट नहीं देना चाहिए।

जुड़वां बहने पहुंची वोट डालने
बागपत। शहर के आदर्श कॉलोनी निवासी दो बहनें शिखा और साक्षी जुड़वा हैं। दोनों ही बीटीसी की पढ़ाई कर रही है। दोनों बहन एक साथ ही वोट डालने के लिए यमुना इंटर कॉलेज में स्थित मतदान केंद्र में पहुंची। मतदान करने के बाद उनके चेहरे पर खुशी दिखाई दी।

देहात में भी उत्साहित रहे युवा
अमीनगर सराय/छपरौली। नगर पंचायत क्षेत्रों में भी युवाओं ने उत्साह के साथ मतदान किया। सराय में शैफाली जैन, रिद्धिमा गर्ग और सोनिया मित्तल ने पहली बार मतदान किया। उन्होंने कहा पहली बार वोट डालने पर बेहद खुशी हुई है।


बड़ौत में युवा मतदाताओं ने दिखाया उत्साह
बड़ौत (बागपत)। निकाय चुनाव में युवाओं में मतदान को लेकर जोश देखने को मिला। गांधी रोड स्थित दिगंबर जैन डिग्री कॉलेज में बने मतदान स्थल पर मतदान के लिए युवतियों लाइन में लगी रही। लंबी लाइन में लगी होने के बाद कई घंट बाद उनका नंबर आया, लेकिन जोश में कोई कमी नहीं आई। उन्होंने कहा समाज में परिवर्तन का सभी को समर्थन करना होगा। इसके लिए महिला या पुरुष का कोई बंधन नहीं होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed