{"_id":"5a0c964e4f1c1bc45b8b65ee","slug":"21510774350-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधान पर गलत तरीके से मुकदमा दर्ज करने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधान पर गलत तरीके से मुकदमा दर्ज करने का आरोप
Updated Thu, 16 Nov 2017 01:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। प्रधान संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को डीएम भवानी सिंह खंगारौत से मुलाकात की। उन्होंने हजुराबाद गढ़ी गांव के प्रधान विकास पर साजिश के तहत मुकदमा दर्ज कराए जाने का आरोप लगाया। प्रधानों का कहना था कि दस्तावेज राशन डीलर ने फाड़े हैं, इसमें प्रधान का कोई रोल नहीं है। इसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।
बुधवार को कलक्ट्रेट में पहुंचे प्रधान संगठन के पदाधिकारियों ने डीएम भवानी सिंह खंगारौत से मिलकर शिकायती पत्र सौंपा, जिसमें उन्होंने बताया कि गांव के लोगों ने प्रधान को मौके पर बुलाया। जांच के आदेश मांगे तो उनके साथ अभद्रता की गई। वहां पर दस्तावेज फाड़ने की कोई बात नहीं हुई है। अधिकारी भी कोटेदार के पक्ष में कार्य कर रहे थे, जिसका विरोध किया। इसी बात को लेकर साजिश रचकर मुकदमा दर्ज कराया गया है। प्रधान विकास ने डीएम से मांग की है कि कोटे की दुकान को निरस्त किया जाए। अन्य किसी को भी इसका आवंटन कर दें उसमें कोई भी आपत्ति नहीं करेगा। संगठन जिलाध्यक्ष रामपाल धामा ने कहा कि प्रधानों का शोषण हो रहा है। कोई भी आरोप लगाकर मुकदमा दर्ज करवा देता है, प्रशासन उसका सहयोग करता है। इसकी जांच नहीं की जाती है। ठाकुर शैलेंद्र सिंह, देवेंद्र, संजय, बालकराम, सुमित वर्मा, दीपक प्रधान, राजीव, देवेंद्र, अरविंद तोमर और कालूराम मौजूद रहे।