{"_id":"59fe12364f1c1b87698b961b","slug":"21509823030-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिविल सर्विस के निशुल्क टिप्स देगा सेथु फाउंडेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिविल सर्विस के निशुल्क टिप्स देगा सेथु फाउंडेशन
Updated Sun, 05 Nov 2017 12:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। जनपद के युवाओं को सेथु फाउंडेशन आईएएस, आईपीएस समेत विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के टिप्स देगा। इसके लिए तीन दिसंबर को बड़ौत में कार्यशाला होगी। छात्र-छात्राओं के आगे आर्थिक कमजोरी आड़े नहीं आएगी। इसके लिए उनकी मद्द की जाएगी।
बागपत के फैजपुर निनाना गांव निवासी वाणिज्य कर विभाग के रिटायर कमिश्नर और सेथु फाउंडेशन नई दिल्ली के मैनेजिंग ट्रस्टी डॉ. ईश्वर सिंह ने बागपत में प्रेस वार्ता कर बताया कि एमए, एमएससी, बीए, बीटेक, पीएचडी करने के बाद भी बागपत समेत पश्चिमी यूपी के अधिकांश युवा सिपाही, चतुर्थ श्रेणी की नौकरी के लिए आवेदन करते हैं। सिविल सर्विस के बारे में नहीं सोचते हैं। जबकि थोड़ी ज्यादा मेहनत करके आईएएस, आईपीएस, पीसीएस आदि का टेस्ट आसानी से क्वालीफाई कर सकते हैं। इसके लिए युवाओं को प्रेरित करने की जरूरत है।
सेथु फाउंडेशन सिविल सर्विस की तैयारी करने के लिए युवाओं को टिप्स देगी। तीन दिसंबर को बड़ौत में लक्ष्यभेदी कार्यशाला होगी। इसके अलावा 26 नवंबर को परीक्षा का आयोजन भी कराया जाएगा। प्रथम तीन स्थान प्राप्त करने वालों को 3100, 2500 और 2100 रुपये और शेष दसवें स्थान तक के अभ्यर्थियों को 500 रुपये पारितोषिक दिया जाएगा। सिंह ने बताया कि फाउंडेशन द्वारा गरीब, एससी, एसटी और ओबीसी वर्ग के छात्र-छात्राओं की आर्थिक मद्द भी करेगा। उन्होंने कहा कि दिल्ली, इलाहाबाद, बनारस आदि में कोचिंग कर सिविल सर्विस परीक्षा पास की जा सकती है। इस भ्रांति को दूर करना उनका उद्देश्य हैं। पड़ोसी राज्य हरियाणा का जिक्र करते हुए बताया कि वहां के युवा सिविल सिर्विस में आगे बढ़ रहे हैं।