{"_id":"59c962754f1c1b9d538b468e","slug":"21506370165-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीणों ने शिकारियों को दौड़ाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीणों ने शिकारियों को दौड़ाया
Updated Tue, 26 Sep 2017 01:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत/बिनौली (बागपत)।
सिरसली गांव के जंगल में सोमवार को नील गाय के बच्चे का शिकार करने आए शिकारियों को ग्रामीणों ने दौड़ लिया। बाद में सूचना पर पहुंचे वन कर्मियों को नील गाय को सौंप दिया ।
ग्रामीणों ने बताया क्षेत्र के जंगल मेें शिकारी सक्रिय है। जो आए दिन वन्य जीवों को अपना शिकार बना रहे हैं। कई दिन से कुछ शिकारी ग्रामीणों को दिखाई भी दे रहे हैं। सोमवार को ग्रामीणों को भनक लगी कि कुछ शिकारी गांव के जंगल में नील गाय के बच्चे का शिकार कर रहे हैं तो सूचना पर काफी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों को आता देखकर शिकारी भाग निकले। ग्रामीणों ने उन्हें पकड़ने का भी प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। बाद में सूचना पर पहुंचे वन रक्षक ओम सिंह को ग्रामीणों ने नील गाय का बच्चा सौंप दिया। उधर सिनौली गांव के जंगल में भी नील गाय के सांड़ का शिकार कर रहे शिकारियों को ग्रामीणों ने दौड़ लिया। सूचना पर पहुंचे वन रक्षक सुनील शर्मा व वन क्षेत्राधिकारी ने शिकारियों को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन वे हाथ नहीं लगे। बाद में वन कर्मी मनोज व विकास नील गाय के सांड़ को सुरक्षित जगह पर छोड़ आए। वन क्षेत्राधिकारी राजपाल सिंह ने बताया शिकारियों की धरपकड़ के लिए टीमें गठित की है।