{"_id":"59c2c9444f1c1b1d688b5c24","slug":"21505937732-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एलोपैथी दवाओं के उपचार से खोते जा रहे प्रतिरोधक क्षमता : कुलपति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एलोपैथी दवाओं के उपचार से खोते जा रहे प्रतिरोधक क्षमता : कुलपति
Updated Thu, 21 Sep 2017 01:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर डॉ. एचएस सिंह ने कहा एलोपैथी उपचार के चक्कर में लोग अपनी रोग प्रतिरोधक क्षमता को खोते जा रहे हैं। छोटी-छोटी बीमारी में दवा खाने से समस्या बढ़ रही है।
शहर के सम्राट पृथ्वीराज चौहान डिग्री कॉलेज में बुधवार को प्रतिरोधक क्षमता विषय पर आयोजित सेमिनार में बतौर मुख्य अतिथि चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर डॉ. एचएस सिंह ने छात्र-छात्राओं को मानव शरीर की संरचना, उसमें होने वाली बीमारियां, रोगों के लक्षण और उनसे बचाव के उपाय बताए। उन्होंने कहा वर्तमान समय में हम लोग अपनी प्रतिरोधक क्षमता को खोते जा रहे है। इसके लिए हम स्वयं जिम्मेदार हैं।
उन्होंने कहा छोटे-छोटे रोग के लिए हम पूरी तरह एलोपैथी दवा पर निर्भर होते जा रहे हैं, जबकि इसके निदान के लिए अनेक उपाय हम स्वयं कर सकते हैं। घर के उपाय करने से रोग जड़ से खत्म होता है। उन्होंने कहा एलोपैथी दवा से रोग में जल्द आराम तो मिलता है, लेकिन जल्दी से सही नहीं होता है। सेमिनार में जंतु विज्ञान विभाग ने पोस्टर और मॉडल प्रतियोगिता आयोजित की । इसमें महाविद्यालय के सभी विभागों के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। इसमें रश्मि कुमारी प्रथम, शिवानी द्वितीय और दीपांशी तृतीय। जबकि सुस्मिता और मनीषा चौहान ने सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया।
विज्ञापन
इस सेमिनार की अध्यक्षता जयपाल सिंह ने की। संचालन डॉ. कुलदीप त्यागी ने किया। इसमें प्राचार्य डॉ. अनिल चौहान, प्रवक्ता नीरज मलिक, डॉ. प्रदीप सिरोही, अनिल कुमार शर्मा, डॉ. शीतल पांडेय, डॉ. सरिता चौहान, डॉ. संजय प्रजापति, डॉ. सुदेश शर्मा, डॉ. सुधीर भाटी, डॉ. पवन शर्मा, डॉ. प्रमोद कुमार, सन्नी शर्मा, डॉ. प्रदीप ढाका, डॉ. उधम सिंह, डॉ. गीता आदि मौजूद रहे।