{"_id":"5999eca34f1c1b8e388b47bf","slug":"21503259811-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहली सूची के छह-सात हजार किसानों का होगा कर्ज माफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहली सूची के छह-सात हजार किसानों का होगा कर्ज माफ
Updated Mon, 21 Aug 2017 01:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। प्रशासन ने कर्ज माफी के लिए किसानों की प्रथम चरण की सूची तैयार की । इसमें छह से सात हजार के बीच किसान है। कृषि विभाग के निदेशक से हरी झंडी मिलते ही कार्रवाई शुरू होगी।
जिले में कर्ज माफी के लिए कृषि विभाग ने 50402 किसानों को चिन्हित किया। इसकी तैयारी चल रही है। तीन चरण में कर्ज माफ होंगे। राजस्व विभाग और बैंकों ने कृषकों का सत्यापन किया। पहले चरण के लिए विभाग ने छह से सात हजार के बीच उन किसानों को सूची तैयार की, जिनके बैंकों में आधार लिंक हो चुके हैं। समिति ने इन्हें स्वीकृति दे दी है, केवल डीएम के हस्ताक्षर होने बाकी हैं। कृषि निदेशक के पास सूची जाते ही जल्द कृषकों की कर्ज माफी की प्रक्रिया शुरू होगी। जिला कृषि अधिकारी सूर्य प्रताप सिंह ने बताया पहले चरण के लिए विभाग की किसानों की सूची तैयार कर है। जिन किसानों की सूची बन गई, डीएम से स्वीकृति मिलने पर कृषि निदेशक को भेज दी जाएगी। वहां से ही संबंधित बैंकों के नोडल अफसरों को कर्ज माफ करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया जिन किसानों के आधार कार्ड खाते से लिंक नहीं हुआ, उसको जल्द कार्रवाई पूरी कर ली। दूसरी सूची में ज्यादा से ज्यादा किसानों को लिया जाएगा।