फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   बामनौली में किसानों ने फूंका प्रदेश सरकार का पुतला

बामनौली में किसानों ने फूंका प्रदेश सरकार का पुतला

Sun, 20 Aug 2017 01:59 AM IST
Updated Sun, 20 Aug 2017 01:59 AM IST
विज्ञापन
बामनौली में किसानों ने फूंका प्रदेश सरकार का पुतला
दोघट (बागपत)। रालोद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी को गिरफ्तार किए जाने के विरोध में किसानों ने बामनौली गांव में प्रदर्शन कर प्रदेश सरकार का पुतला जताया। चेतावनी दी यदि सरकार ने फिर ऐसी हरकत की तो वह ईंट से ईंट बजा देंगे।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों ने कहा जयंत चौधरी बिजनौर में मृतक किसान के घर सांत्वना देने जा रहे थे। प्रदेश सरकार के इशारे पर पुलिस ने उन्हें बीच में ही रोककर गिरफ्तार कर लिया। इससे किसानों में काफी आक्रोश है। प्रदेश सरकार किसानों की आवाज को दबाना चाहती है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा यदि प्रदेश सरकार अपनी हरकतों से बाज नहीं आई तो किसान ईंट से ईंट बजा देगा। पूरे प्रदेश का किसान जयंत चौधरी के साथ खड़ा है। इसके बाद किसानों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर सरकार पुतला जलाया। इसमें जगत राम, डॉ. संजीव, सहेंद्र, नरेश डायरेक्टर, योगेंद्र, सुभाष, उमेश, बाबू राम, रामबीर, रामधन, ओमपाल आदि रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed