फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   बरवाला के राशन डीलर की दुकान होगी निरस्त

बरवाला के राशन डीलर की दुकान होगी निरस्त

Sun, 06 Aug 2017 01:12 AM IST
Updated Sun, 06 Aug 2017 01:12 AM IST
विज्ञापन
बरवाला के राशन डीलर की दुकान होगी निरस्त
तीन राशन डीलरों की जांच शुरू
विज्ञापन

बड़ौत (बागपत)। शुक्रवार को आवास विकास कॉलोनी के पीछे पूर्वी यमन नहर पर पकड़े गए 3100 लीटर मिट्टी के तेल के मामले में एक आरोपी अभी फरार है। पुलिस फरार आरोपी को पकड़ने का प्रयास कर रही है। जबकि पकड़े गए बरवाला के राशन डीलर की दुकान की निलंबन की कार्रवाई शुरू कर दी और जिन राशन डीलरों के वहां मिट्टी के तेल के ड्रम मिले हैं, इनकी जांच शुरू हो गई है।

शुक्रवार को कोतवाली प्रभारी हरे राम यादव को शुक्रवार को सूचना मिली राशन डीलरों से मिट्टी का तेल ब्लैक में लेकर अनुबंधित बसों में डीजल के रूप में बेचा जा रहा है। इस सूचना पर उन्होंने छापा मारकर भारी मात्रा में मिट्टी के तेल के भरे ड्रम पकड़े थे और बरवाला के राशन डीलर सुरेश पाल और बड़ौली रोड निवासी प्रवीण (जो बस चालक हैं) उसे गिरफ्तार किया था, जबकि एक फरार हो गया था। उनके खिलाफ आपूर्ति अधिकारी सूर्य प्रकाश ने 3/7 की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। राशन डीलर का बेटा आकाश अभी भी फरार है। पुलिस उसे पकड़ने का प्रयास कर रही है और बरवाला के राशन डीलर सुरेश पाल की दुकान को निलंबन करने की कार्रवाई शुरू कर दी। जबकि वहां से मिले मिट्टी के तेल के ड्रम जिनमें फूलन देवी शबगा, पुष्पा बावली, जाकिर माजरा की जांच शुरू कर दी है। इन राशन डीलरों पर भी गाज गिरेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed