{"_id":"596a699f4f1c1b9a648b4926","slug":"21500146079-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बावली में अवैध कब्जें को लेकर ब्राहाणों में रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बावली में अवैध कब्जें को लेकर ब्राहाणों में रोष
Updated Sun, 16 Jul 2017 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)। बावली की पट्टी देशू में ब्राह्मण समाज की चौपाल पर अवैध कब्जे को लेकर समाज के लोगों में आक्रोश पनपता जा रहा है। शनिवार को तहसीलदार और लेखपाल ने पहुंचकर कब्जा धारकों से कागजात मांगे, लेकिन वे प्रमाण नहीं दिखा पाए।
बावली गांव की देशू पट्टी में ब्राह्मण समाज की चौपाल पर कुछ दबंगों द्वारा कब्जा किया हुआ है। इसको लेकर कई बार समाज के लोग आक्रोश जता चुके हैं। उन्होंने कईं बार एसडीएम से इसकी शिकायत की। इस पर तहसीलदार जसधीर सिंह, लेखपाल सुरेंद्र सिंह राठी शनिवार को जांच करने पहुंचे। वहां मौजूद लोगों ने इस जगह को ब्राह्मण चौपाल की बताया। जिन लोगों ने कब्जा किया हुआ था, उनसे अधिकारियों ने कागजात मांगे, लेकिन वे कोई प्रमाण नहीं दे पाए। ब्राह्मण समाज के लोगों ने निर्णय लिया है कि यदि जमीन से शीघ्र कब्जा नहीं हटाया जाता तो वे उग्र आंदोलन करने पर मजबूर होंगे। इस मौके पर ओमदत्त शर्मा, हरिओम शर्मा, राजेंद्र शर्मा, लक्ष्मण शर्मा, वल्लभ शास्त्री, महेंद्र, ओमप्रकाश, सुखदेव शर्मा आदि मौजूद रहे।