फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   सांसद ने पूछा, अधूरी क्यों पड़ी हैं योजनाएं

सांसद ने पूछा, अधूरी क्यों पड़ी हैं योजनाएं

Tue, 11 Jul 2017 12:44 AM IST
Updated Tue, 11 Jul 2017 12:44 AM IST
विज्ञापन
सांसद ने पूछा, अधूरी क्यों पड़ी हैं योजनाएं
बागपत। जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक में सांसद डॉ. सत्यपाल सिंह ने विकास कार्यों की समीक्षा की। प्रगति नहीं मिलने पर नाराजगी जाहिर की। सड़क, पेयजल, देहात के रूटों पर बसों की व्यवस्था और पुरा महादेव मेले की व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग उठाई गई। सांसद ने कहा सरकार की योजनाओं का सही तरीके से क्रियान्वयन होना चाहिए।
विज्ञापन

सोमवार को विकास भवन में बैठक हुई। सांसद ने अफसरों से कहा दिव्यांग और मूक बधिर बच्चों का ज्यादा से ज्यादा पंजीकरण हो, ताकि उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ मिल सकें। मीटिंग में डीपीआरओ के न पहुंचने नाराजगी जाहिर की। मलकपुर के दूषित पानी को रोकने के लिए प्रदूषण नियंत्रण विभाग और जिला गन्ना अधिकारी से निजात दिलाने के निर्देश दिए। हिंडन और कृष्णा नदी पर बसें गांवों की पेयजल व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश जल निगम के अफसरों को दिए। बावली में पानी की टंकी का निर्माण, पुरा महादेव के रास्ते और हैंडपंप सही कराए जाए। जल संग्रह प्रबंधक के अफसरों को पौधा रोपण न करने पर फटकार लगाई। ब्लॉक प्रमुख अनीश यादव ने हैंडपंपों की रिबोर 200 फुट पर कराने का प्रस्ताव रखा। पर्यावरण संस्था के कृष्णपाल सिंह ने मेरठ की शुगर मिलों से फैल रहे प्रदूषण पर रोक लगवाने की मांग की। खेकड़ा ब्लॉक प्रमुख जितेंद्र धामा ने सांकरौद गांव में ग्राम समाज की भूमि को कब्जा मुक्त कराकर मेडिकल कॉलेज बनवाने का प्रस्ताव रखा। सांसद ने सभी कार्यों को कराने का आश्वासन दिया। लापरवाह और भ्रष्टाचार में लिप्त अफसरों के खिलाफ कार्रवाई के लिए डीएम को कहा। सर्वसम्माति से प्रस्ताव पास किया जो शिक्षक अपने ही गांव के परिषदीय विद्यालयों में तैनात हैं, उनका स्थानांतरण कराया जाएगा। जो कई साल से एक ही विद्यालय में तैनात हैं, उनका भी तबादला करें। सांसद ने बीएसए को कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

सांसद डॉ सत्यपाल सिंह ने गौरीपुर मोड़ पर टी-प्वाइंट के हालात सुधारने के लिए कहा। मीटिंग में उन्होंने उपशा के मैनेजर से गौरीपुर मोड़ पर टूटी सड़क का निर्माण कराने के लिए कहा, लेकिन उपशा मैनेजर ने जल्दी में निर्माण नहीं होगा। ई-टेंडरिंग व्यवस्था लागू है, इसके लिए दो माह का समय लगता है।परिषदीय विद्यालयों की शिक्षा को सुधारने के लिए सभी ब्लॉक प्रमुखों को एक विद्यालय गोद लेने के लिए सांसद ने प्रेरित किया। इसके लिए प्रमुख तैयार हो गए। सांसद डॉ. सत्यपाल सिंह ने कहा कि इससे शिक्षा व्यवस्था में सुधार होगा। सांसद डॉ. सत्यपाल सिंह ने बताया मंगलवार को केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक होगी। इसमें दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे को राष्ट्रीय राजमार्ग की घोषणा हो सकती है। सांसद ने जिले के अफसरों से कहा बरनावा के लाक्षागृह की हालत में सुधार होना चाहिए। इसे पर्यटक स्थल के रूप में विकसित किया जा सकता है। उन्होंने कहा जिले में 20 से 30 जुलाई के मध्य सीएम का दौरा कभी भी हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें डीएम भवानी सिंह खंगारौत, सीडीओ चांदनी सिंह, सीएमओ डॉ. सुषमा चंद्रा, एडीएम लोकपाल सिंह, बीएसए योगराज सिंह, डीएफओ आदिति शर्मा मौजूद रहे। संचालन पीडी एमएल पटेल ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed