{"_id":"5962805a4f1c1bc0288b46da","slug":"21499627610-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"11 जुलाई को आचार्य सुंदर सागर महाराज नगर में करेगें ससंघ प्रवेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
11 जुलाई को आचार्य सुंदर सागर महाराज नगर में करेगें ससंघ प्रवेश
Updated Mon, 10 Jul 2017 12:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)।
आचार्य सुंदर सागर महाराज 15 साधु साध्वी संघ के साथ चार्तामास के लिए 11 जुलाई को नगर प्रवेश करेंगे। मीडिया प्रभारी वरदान जैन ने बताया आचार्य सुंदर सागर महाराज संसघ खेकड़ा से विहार कर बागपत और सरूरपुर होते 11 जुलाई को दिल्ली रोड पर स्थित कुमार उद्योग पहुंचेंगे। वहां संघ का स्वागत होगा। इसके बाद शोभायात्रा के साथ नगर के मुख्य मार्गों से विहर्ष सभागार सत्यवती जैन धर्मशाला आएंगे। वहां उनका प्रवचन होगा। उन्होंने बताया 14 जुलाई को मंगल कलश स्थापना कार्यक्रम होगा। 16 जुलाई को आचार्य सुंदर सागर महाराज का दीक्षा दिवस मनेगा। कार्यक्रम को अंतिम रूप देने को अजित नाथ मंदिर कमेठी की बैठक सत्यवती धर्मशाला में मदनलाल जैन की अध्यक्षता और प्रमोद जैन के संचालन में हुई। इसमें अशोक जैन को मुख्य संयोजक और 21 अन्य संयोजक बने। इसमें अशोक जैन, वरदान जैन, अरिदमन जैन, आशीष जैन, शशि जैन, बिजेंद्र जैन, सुनील जैन, सुदेश जैन, राजीव जैन, अरुण जैन रहे।